फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Seven teachers of Bhopal CM Rise School suspended in case of indiscipline, DEO issued orders

Bhopal News: अनुशासनहीनता के मामले में भोपाल सीएम राइज स्कूल के सात शिक्षक निलंबित, डीईओ ने जारी किए आदेश

Fri, 17 May 2024 12:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 17 May 2024 12:04 PM IST
सार


राजधानी भोपाल के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने अनुशासनहीनता मामले में भोपाल के सात शिक्षक को निलंबित कर दिया है। शिक्षक स्थानांतरण के बाद पदस्थापना वाली जगह पर नहीं जा रहे थे। 

विज्ञापन
Bhopal News: Seven teachers of Bhopal CM Rise School suspended in case of indiscipline, DEO issued orders
भोपाल में सात शिक्षक निलंबित

विस्तार

भोपाल के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने भोपाल में सीएम राइज स्कूल महात्मा गांधी स्कूल के सात शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि में शिक्षकों का मुख्यालय शासकीय स्कूल नजीराबाद बैरसिया नियत किया गया है। जानकारी के अनुसार शिक्षकों की दूसरी जगह पदस्थापना की गई थी, लेकिन शिक्षक जा नहीं रहे थे। शिक्षक लोक शिक्षण संचालनालय कार्यालय में पदस्थापना के विरोध समेत अन्य मामलों को लेकर गए, लेकिन वहां भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद उनके द्वारा मुख्यमंत्री आवास जाकर अपनी बात रखी। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुशासनहीनता और नियमों के उल्लंघन के आरोप पर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई कर दी। 
विज्ञापन

 
डीईओ अंजनी कुमार त्रिपाठी ने स्कूल की सहायक शिक्षक मंजू, परिणीता मालवीय, इंदिरा रानी दुबे, नीलम सिंह, रजनी सैनी, केजी मिश्रा समेत सात को निलंबित कर दिया। निलंबन के दौरान शिक्षकों का मुख्यालय शासकीय स्कूल नजीराबाद बैरसिया नियत किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed