फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Robotic surgery arrives at BMHRC; surgeons gain hands-on experience with the technology at a mobi

Bhopal News: बीएमएचआरसी में रोबोटिक सर्जरी की दस्तक,मोबाइल सेंटर में सर्जनों ने लिया तकनीक का व्यावहारिक अनुभव

Mon, 24 Aug 2026 06:25 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 24 Aug 2026 06:25 PM IST
सार

बीएमएचआरसी में रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी को लेकर विशेष जागरूकता एवं अनुभव कार्यक्रम हुआ। इंट्यूटिव के मोबाइल एक्सपीरियंस सेंटर के जरिए चिकित्सकों ने दा विंची सर्जिकल प्रणाली, वास्तविक समय दृश्यांकन, बहु-दिशात्मक पहुंच और उन्नत उपकरणों की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। 

विज्ञापन
Bhopal News: Robotic surgery arrives at BMHRC; surgeons gain hands-on experience with the technology at a mobi
बीएमएचआरसी में रोबोटिक सर्जरी तकनीक को समझते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में अब आधुनिक रोबोटिक सर्जरी तकनीक को लेकर चिकित्सकों की समझ बढ़ाने की दिशा में पहल शुरू हुई है। अस्पताल में रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी पर जागरूकता और अनुभव कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सर्जनों को अत्याधुनिक तकनीक का प्रत्यक्ष और व्यावहारिक अनुभव कराया गया। अमेरिका की कंपनी इंट्यूटिव का मोबाइल एक्सआई एक्सपीरियंस सेंटर बीएमएचआरसी पहुंचा। इस मोबाइल केंद्र के जरिए चिकित्सकों को रोबोटिक सर्जरी में इस्तेमाल होने वाली तकनीक, उपकरणों और संभावित चिकित्सकीय उपयोगों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


अलग-अलग विभागों के सर्जनों ने समझी तकनीक
कार्यक्रम में यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, उदर शल्य चिकित्सा, हृदय एवं वक्ष शल्य चिकित्सा और कैंसर सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. शारिक उल हसन, न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप सोरते, उदर शल्य चिकित्सा के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रमोद वर्मा, कार्डियक एवं थोरोसिक सर्जरी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गिरिराज गर्ग और कैंसर सर्जरी के सहायक प्रोफेसर डॉ. सोनवीर गौतम समेत अन्य सर्जनों ने रोबोटिक सर्जरी की तकनीक और उपकरणों को करीब से समझा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल का 90 डिग्री वाला विवादित ब्रिज: शुरू हुआ तो डेढ़ लाख लोगों का चक्कर बचेगा, रोज 3 लाख आवाजाही को राहत
विज्ञापन
विज्ञापन



दा विंची प्रणाली की खूबियों से कराया परिचित
चिकित्सकों को इंट्यूटिव की दा विंची सर्जिकल प्रणाली की तकनीकी क्षमताओं के बारे में बताया गया। इसमें बहु-दिशात्मक पहुंच, वास्तविक समय में दृश्यांकन और उन्नत उपकरणों जैसी सुविधाओं की जानकारी दी गई। सर्जनों को यह भी समझाया गया कि जटिल कोमल ऊतक संबंधी शल्य प्रक्रियाओं में रोबोटिक तकनीक का किस तरह संभावित उपयोग किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-शिक्षक भर्ती पदवृद्धि पर अड़े अभ्यर्थीः 4 दिन से अन्य-जल छोड़ कर बैठे नरेंद्र की हालत बिगड़ी, बोले तड़प रहे


नई तकनीक को समझना जरूरी 
बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में तकनीक तेजी से बदल रही है। ऐसे कार्यक्रम चिकित्सकों को नई तकनीकों की क्षमताओं, सीमाओं और संभावित उपयोग को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि बीएमएचआरसी आधुनिक चिकित्सा तकनीकों और विशेषज्ञों के बीच ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है, ताकि मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आगे बढ़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed