फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Result of Nursing College entrance exam not released in a year girl students took to the streets

Bhopal News: नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश परीक्षा का एक साल में नहीं आया रिजल्ट, भोपाल की सड़कों पर उतरी छात्राएं

Thu, 13 Jun 2024 03:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 13 Jun 2024 03:16 PM IST
सार

2022-23 सत्र में शासकीय नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए 66 हजार स्टूडेंट्स ने प्रवेश परीक्षा दी थी जिसका रिजल्ट नहीं आया। अब छात्राओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Bhopal News: Result of Nursing College entrance exam not released in a year girl students took to the streets
छात्राओं ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के नर्सिंग कॉलेज घोटाले का मामला अभी थमा ही नहीं था कि एक और मामला निकल के सामने आ गया है। दरअसल,  2022,23 सत्र में शासकीय नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए पीईबी द्वारा परीक्षा ली गई थी। 1 साल का समय बीतने को है लेकिन, अभी तक परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किए गए, जिस वजह से छात्र-छात्राओं को कॉलेज में प्रवेश के लिए अभी तक इंतजार करना पड़ रहा है। नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए 66 हजार स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। रिजल्ट नहीं आने से नाराज छात्राओं ने राजधानी भोपाल में डेरा डाल दिया है और प्रदर्शन कर रही है।   

विज्ञापन


प्रदेश के कई जिलों से भोपाल पहुंची छात्राएं 
प्रदेश के कई जिलों के विद्यार्थी के विद्यार्थी एनएसयूआई मेडिकल विंग के नेतृत्व राजधानी भोपाल के जेपी हास्पिटल पहुंच कर प्रदर्शन किया। वहीं प्रदर्शन करने वाली छात्राओं ने बताया कि वह शासकीय नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए 2023 में पीएनएसटी का एग्जाम दे चुकी हैं। मगर उसका परिणाम अभी तक जारी नहीं किया गया। प्रदर्शनकारी छात्राओं ने कहा है कि अगर सरकार जल्द से जल्द परिणाम घोषित नहीं करती है, तो आगे बड़ा आंदोलन करेंगे और सीएम हाउस तक जाएंगे।
विज्ञापन


एक-दो महीने में जारी हो जाता है रिजल्ट 
छात्राओं के साथ प्रदर्शन कर रहे  एनएसयूआई नेता रवि परमार ने बताया कि 2022-23 सत्र में प्रवेश के लिए पीईबी ( व्यापम ) के द्वारा प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट ( PNST ) की परीक्षा जुलाई 2023 में आयोजित करवाई गई थी परीक्षा देने के बाद 1 से 2 महीने के अंतराल में रिजल्ट घोषित कर दिया जाता है मगर रिजल्ट अभी तक नहीं घोषित किया गया है। रिजल्ट नहीं आने से छात्र-छात्राओं के भविष्य पर भी संकट आ गया है। जिन्होंने दूसरे कोर्सों में एडमिशन नहीं लिया उनका 1 साल बर्बाद हो गया और इसके बाद भी परिणाम घोषित नहीं हुआ। इससे साफ होता है कि इस साल भी नर्सिंग कॉलेज की मनमर्जी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


66 हजार विद्यार्थियों से करोड़ों रुपए शुल्क लिया 
परमार ने बताया कि 66 हजार स्टूडेंट्स ने पीईबी के माध्यम से परीक्षा दी थी, करोड़ों रुपए परीक्षा शुल्क के रूप में पीईबी द्वारा लिए गए। लेकिन, 1 साल से रिजल्ट जारी नहीं किया। परमार ने कहा कि प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों में धड़ल्ले से प्रवेश हो रहें, इससे सरकार कि मंशा स्पष्ट हो चुकी हैं कि प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों को मुनाफा पहुंचाने के लिए ही शासकीय नर्सिंग कॉलेजों के लिए प्रवेश परीक्षा के परिणाम अभी तक घोषित नहीं किए गए हैं। जिसकी वजह से 2022 से मध्यप्रदेश के शासकीय नर्सिंग कालेजों में एक भी छात्राओं के प्रवेश नहीं हुए। उन्होंने ने चेतावनी दी कि अगर, प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट ( पीएनएसटी ) परीक्षा का रिजल्ट तत्काल जारी कर प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed