फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal news: Research providing relief to patients of rheumatoid arthritis, AIIMS Bhopal doctor gets funding

Bhopal news: रूमेटॉयड आर्थराइटिस के मरीजों को राहत देने वाली रिसर्च,एम्स भोपाल के डॉक्टर को मिला फंड

Tue, 21 Oct 2025 07:48 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 21 Oct 2025 07:48 PM IST
सार

एम्म के सीनियर रेजिडेंट डॉ. सुनील पाटीदार को भारतीय रूमेटोलॉजी एसोसिएशन द्वारा 2 लाख का शोध अनुदान प्रदान किया गया है। यह अनुदान रूमेटॉयड आर्थराइटिस के मरीजों पर केंद्रित एक उन्नत शोध परियोजना के लिए दिया गया है।

विज्ञापन
Bhopal news: Research providing relief to patients of rheumatoid arthritis, AIIMS Bhopal doctor gets funding
एम्स भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एम्स भोपाल के जनरल मेडिसिन विभाग के सीनियर रेजिडेंट डॉ. सुनील पाटीदार को भारतीय रूमेटोलॉजी एसोसिएशन (Indian Rheumatology Association) द्वारा 2 लाख का शोध अनुदान प्रदान किया गया है। यह अनुदान रूमेटॉयड आर्थराइटिस के मरीजों पर केंद्रित एक उन्नत शोध परियोजना के लिए दिया गया है। यह अध्ययन मेटाबोलोमिक प्रोफाइलिंग फॉर प्रेडिक्टिंग मेथोट्रेक्सेट रिस्पॉन्स इन रूमेटॉयड आर्थराइटिस पेशेंट्स ए प्रॉस्पेक्टिव कोहॉर्ट पायलट स्टडी विषय पर आधारित होगा। शोध का उद्देश्य यह पूर्वानुमान लगाना है कि रूमेटॉयड आर्थराइटिस के किन मरीजों पर मेथोट्रेक्सेट दवा अधिक प्रभावी सिद्ध होगी। शोध जनरल मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वैभव कुमार इंगले के मार्गदर्शन में संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन



रूमेटॉयड आर्थराइटिस एक दीर्घकालिक और दर्दपूर्ण रोग
रूमेटॉयड आर्थराइटिस एक दीर्घकालिक और दर्दपूर्ण रोग है, जो जोड़ों में सूजन, अकड़न और कार्यक्षमता में कमी का कारण बनता है। आमतौर पर दी जाने वाली दवा मेथोट्रेक्सेट हर मरीज के लिए समान रूप से कारगर नहीं होती। इस शोध के माध्यम से ‘मेटाबोलोमिक प्रोफाइलिंग’ तकनीक का उपयोग करके मरीजों की दवा प्रतिक्रिया का पहले से आकलन किया जा सकेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में दीपावली पर पटाखों से दमघोंटू हुई हवा, प्रदेश में इंदौर-ग्वालियर का AQI रहा सबसे ज्यादा
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभावी उपचार पद्धति तैयार करने में मददगार
अनुकूल परिणाम मिलने पर यह शोध भविष्य में अधिक व्यक्तिगत और प्रभावी उपचार पद्धति तैयार करने में मददगार साबित हो सकता है। इससे रूमेटॉयड आर्थराइटिस से पीड़ित लाखों मरीजों को बेहतर जीवन गुणवत्ता और लक्षित उपचार मिलने की संभावनाएं बढ़ेंगी। एम्स भोपाल चिकित्सा अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। यह शोध अनुदान संस्थान की शोध गतिविधियों और राष्ट्रीय स्तर पर इसकी साख को और मजबूत करेगा।

यह भी पढ़ें-भोपाल नगर निगम ने 20 टन पटाखों का कचरा किया अलग, वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed