फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Prof. Milind Dandekar appointed Vice Chancellor of Bhoj University, Governor issues order

Bhopal News: भोज विश्वविद्यालय के कुलगुरु बने प्रो. मिलिंद दाण्डेकर, राज्यपाल ने जारी किया आदेश

Tue, 30 Sep 2025 06:32 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 30 Sep 2025 06:32 PM IST
सार

राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रो. मिलिंद दत्तात्रेय दाण्डेकर को विश्वविद्यालय का नया कुलगुरु (Vice Chancellor) नियुक्त किया है। प्रोफेसर मिलिंद दत्तात्रेय दाण्डेकर वर्तमान में श्री गोविन्दराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (SGSITS), इंदौर के इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत हैं।

विज्ञापन
Bhopal News: Prof. Milind Dandekar appointed Vice Chancellor of Bhoj University, Governor issues order
प्रो. मिलिंद दत्तात्रेय दाण्डेकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय, भोपाल को नया शैक्षणिक नेतृत्व मिल गया है। राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रो. मिलिंद दत्तात्रेय दाण्डेकर को विश्वविद्यालय का नया कुलगुरु (Vice Chancellor) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति मध्यप्रदेश भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय अधिनियम, 1991 (क्रमांक 20) की धारा 09 की उपधारा (1) और सहपठित परिनियम-1 के अंतर्गत की गई है। आदेश के अनुसार, प्रो. दाण्डेकर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्षों की अवधि अथवा 70 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो, तक इस पद पर कार्यरत रहेंगे।
विज्ञापन


 प्रो. दाण्डेकर का शैक्षणिक अनुभव
मिलिंद दत्तात्रेय दाण्डेकर वर्तमान में श्री गोविन्दराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (SGSITS), इंदौर के इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत हैं। वे तकनीकी शिक्षा और प्रबंधन के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् माने जाते हैं। उनके पास अकादमिक, प्रशासनिक और अनुसंधान का तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। वे ना केवल तकनीकी विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं, बल्कि ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) सिस्टम की जरूरतों और चुनौतियों की भी गहरी समझ रखते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल में 4 महीने की भीतर 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी, अत्याधुनिक ई-बस डिपो के लिए टेंडर जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


भोज विश्वविद्यालय के लिए नई उम्मीद
मध्यप्रदेश भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय प्रदेश का प्रमुख मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा संस्थान है, जहां हजारों विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। प्रो. दाण्डेकर की नियुक्ति से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक संचालन, पाठ्यक्रम सुधार, तकनीकी समावेशन और विद्यार्थियों की सुविधा में अपेक्षित सुधार की उम्मीद की जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि उनके अनुभव से विश्वविद्यालय में नवाचार और गुणवत्ता उन्नयन की प्रक्रिया को गति मिलेगी, खासकर ऐसे समय में जब ओपन लर्निंग में डिजिटल टेक्नोलॉजी की भूमिका बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें-प्रदेश में आज हल्की बारिश और तेज हवा का अलर्ट, कल से नया सिस्टम होगा एक्टिव, दशहरे पर गिरेगा पानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed