{"_id":"68504a8dbae841ac9000ee63","slug":"bhopal-preparations-to-run-100-electric-buses-in-bhopal-within-4-months-tender-issued-for-state-of-the-art-e-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: भोपाल में 4 महीने की भीतर 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी, अत्याधुनिक ई-बस डिपो के लिए टेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: भोपाल में 4 महीने की भीतर 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी, अत्याधुनिक ई-बस डिपो के लिए टेंडर जारी
Mon, 16 Jun 2025 10:22 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Mon, 16 Jun 2025 10:22 PM IST
सार
भोपाल के कई रूटों में सिटी बसें बंद होने से शहर के यात्रियों की परेशानी बढ़ हुई है। अब नगर निगम चार महीने के भीतर 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी तेज कर दी है। इससे पहले भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड एक आधुनिक मेंटेनेंस हब तैयार करेगा।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बसें
- फोटो : social media
विस्तार
राजधानी भोपाल के कई रूटों में सिटी बसें बंद होने से शहर के यात्रियों की परेशानी बढ़ हुई है। अब नगर निगम चार महीने के भीतर 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी तेज कर दी है। इससे पहले भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) एक आधुनिक मेंटेनेंस हब तैयार करेगा। यहां करीब 50 ई-बसों के लिए डिपो बनाया जाएगा, जिसमें रिपेयरिंग से लेकर चार्जिंग तक की सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर जारी कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि यह परियोजना केंद्र और राज्य सरकार दोनों के संयुक्त सहयोग से संचालित की जा सकेगी। नगर निगम ने भोपाल के बैरागढ़ और कस्तूरबा नगर भेल क्षेत्र में ई-बसों के डिपो बनाने की तैयारी कर ली है। अब भेल प्रबंधन द्वारा कस्तूरबा नगर से सटी लगभग 3 एकड़ भूमि नगर निगम को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिससे ई-बसों के संचालन को और मजबूती मिलेगी।
पांच महीने से नहीं मिला वेतन कर दी हड़ताल
इधर सोमवार को भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) सिटी बसों के 30 से अधिक ड्राइवरों और कंडक्टरों ने पिछले पांच महीनों से बकाया वेतन और लंबित लाभों की मांग को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताली कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले पांच महीनों से वेतन नहीं मिला है। ग्रेच्युटी और भविष्य निधि (पीएफ) का भुगतान भी लंबित है। प्रदर्शनकारी ड्राइवरों में से एक सत्यम शर्मा के अनुसार, लगभग 250-300 कर्मचारी प्रभावित हैं। शर्मा ने कहा कि हमारे पास हड़ताल के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। बार-बार अनुरोध करने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला है।
डेढ़ करोड़ तक रहेगी एक बस की कीमत
इलेक्ट्रिक वाहनों और तकनीकों का बढ़ावा (ई-मोबिलिटी) देने के लिए बीसीएलएल एक निजी कंपनी के माध्यम से 100 नई ई-बसें खरीदने की तैयारी कर रही है। ये बसें इसी साल अक्टूबर में भोपाल पहुंचेंगी। जानकारी के अनुसार, एक बस की कीमत एक करोड़ से लेकर डेढ़ करोड़ रुपये तक होगी। यह सभी बसें प्रधानमंत्री ई बस सेवा योजना के तहत चलाई जाएंगी, जिनका संचालन ग्रीन सेल कंपनी करेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-भोपाल में प्रसव के बाद महिला की निजी अस्पताल में मौत, लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया जम कर हंगामा
नगर निगम पर आर्थिक बोझ कम
ग्रीन सेल कंपनी को बीसीएलएल इन बसों के लिए 58 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान करेगी, जिसमें से 22 रुपये का अनुदान केंद्र सरकार की ओर से दिया जाएगा। इससे नगर निगम पर आर्थिक बोझ भी कम पड़ेगा और शहरवासियों को आधुनिक, शांत और प्रदूषण मुक्त यात्रा का अनुभव मिलेगा।
यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में मानसून की जोरदार एंट्री, पश्चिमी जिलों से किया प्रवेश, खंडवा में हुई झमाझम बारिश
इसी साल शुरू होगीं बसें
बीसीएलएल के डारेक्टर मनोज राठौर ने बताया कि 100 ई-बसों के लिए आधुनिक मेंटेनेंस हब तैयार करने जा रहा है। इसमें चार्जिंग की भी व्यवस्था रहेगी। इसके लिए हम जल्द ही टेंडर बुलाने जा रहे हैं। उम्मीद है इसी साल शहरवासियों को ई-बसों का लाभ मिलने लगेगा।
,