{"_id":"6740873061bd1e1c230d0f0f","slug":"bhopal-news-preparations-in-full-swing-before-christmas-ihm-decorates-spice-and-sweet-harmony-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: क्रिसमस से पहले तैयारियों का दौर, IHM ने सजाया स्पाइस एंड स्वीट हार्मनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: क्रिसमस से पहले तैयारियों का दौर, IHM ने सजाया स्पाइस एंड स्वीट हार्मनी
Fri, 22 Nov 2024 06:59 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 22 Nov 2024 06:59 PM IST
सार
अगले महीने मनाए जाने वाले क्रिसमस पर्व की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। सांता क्लॉस से मनचाहे गिफ्ट की कल्पना मन में संजोए लोग उनके स्वागत के लिए दिल ओ जान से कुछ खास करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
IHM ने सजाया स्पाइस एंड स्वीट हार्मनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्यौहार के मायने ही आनंद हैं। इनकी रंगतरंग में डूबे लोग इससे पहले तैयारियों में खुद को आनंदित करते हैं और इसके दौरान खुशियों से प्रफुल्लित होते हैं। इसी कड़ी में अब अगले महीने मनाए जाने वाले क्रिसमस पर्व की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। सांता क्लॉस से मनचाहे गिफ्ट की कल्पना मन में संजोए लोग उनके स्वागत के लिए दिल ओ जान से कुछ खास करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
राजधानी भोपाल के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) ने "स्पाइस एंड स्वीट हार्मनी" नामक केक मैसेरेशन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान केक संरक्षण और सजावट की कला का प्रदर्शन किया गया। भिगोए गए ड्राईफ्रूट्स को पारंपरिक क्रिसमस केक बनाने के लिए उपयोग किया जाएगा। आयोजन के दौरान स्टूडेंट्स ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करके जिंजरब्रेड, क्रोकेम्बोचे और रॉयल आइसिंग के साथ दर्शकों को प्रभावित किया।
विज्ञापन
आईएचएम भोपाल के प्रिंसिपल, डॉ रोहित सरीन ने बताया कि समारोह में शहर के विभिन्न पेशेवर क्षेत्रों से प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। उन्होंने आईएचएम भोपाल के पारंपरिक पाक कला परंपराओं को बढ़ावा देने के प्रयासों की प्रशंसा की। डॉ रोहित सरीन ने कहा कि आईएचएम भोपाल का केक मैसेरेशन समारोह समुदाय के साथ त्योहार मनाने की एक उत्कृष्ट पहल है। जिसमें स्टूडेंट्स किसी के लिए "सीक्रेट सांता" बनकर योगदान देते हैं, जिससे समुदाय के प्रति कृतज्ञता की भावना पैदा होती है।
विज्ञापन
