फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Panchami celebrated in Bhopal, Digvijay Singh participated in the moving ceremony, gave best wish

Bhopal News: भोपाल में पंचमी की धूम, चल समारोह में शामिल हुए दिग्विजय सिंह, जय सियाराम से दी शुभकामनाएं

Sat, 30 Mar 2024 06:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 30 Mar 2024 06:49 PM IST
सार

पांच दिवसीय होली उत्सव के आखिरी दिन रंगपंचमी को भोपाल से लेकर इंदौर तक उत्साह, उल्लास और उमंग के साथ मनाया जा गया। लोग रंगपंचमी के रंग में नजर आए। एक दूसरे को खूब रंग और गुलाल लगाते दिखे।

विज्ञापन
Bhopal News: Panchami celebrated in Bhopal, Digvijay Singh participated in the moving ceremony, gave best wish
दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में शनिवार को रंगपंचमी पर चल समारोह निकाला गया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने नगरवासियों को रंगपंचमी की शुभकामनाएं दीं। पांच दिवसीय होली उत्सव के आखिरी दिन रंगपंचमी को भोपाल से लेकर इंदौर तक उत्साह, उल्लास और उमंग के साथ मनाया जा गया। लोग रंगपंचमी के रंग में नजर आए। एक दूसरे को खूब रंग और गुलाल लगाते दिखे।

विज्ञापन


इस अवसर पर भोपाल में आयोजित चल समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने नगर वासियों के साथ गुलाल खेला। कुछ लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए तो पूर्व सीएम ने उनको टोकते हुए हुए कहा कि माता सीता को मत भूलो और जय सियाराम का नारा लगाया। दिग्विजय सिंह ने प्रदेश की जनता को रंगपंचमी की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन




शहर में कई इलाकों और कॉलोनियों में रंगपंचमी के त्यौहार पर रंग गुलाल खेला गया। श्री हिंदू उत्सव समिति ने पुराने भोपाल में रंगपंचमी पर चल समारोह निकाला। सुबह 10 बजे से चल समारोह की शुरुआत हुई। इसमें हुरियारे अलग-अलग वेश भूषा में पहुंचे। चल समारोह में शिव पार्वती, राधा कृष्ण की झांकी निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही डीजे, ऊंट, घोड़े के साथ ही गुलाल उड़ाने वाली मशीन भी आकर्षक रही। यहां पर आधा दर्जन टैंकरों से गुलाल बरसाया गया। समिति के चल समारोह के संयोजक देवेंद्र सिंह ने बताया कि चल समारोह लोहा बाजार, जनकपुरी, सिंधी मार्केट, भवानी चौक, लखेरापुरा, पीपल चौक, चिंता मन चौराहा, इतवारा चौहरा से मंगलवारा होते हुए घोड़ा नक्कास से हनुमान जी की मढ़िया पर समाप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed