फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News On Makar Sankranti Bhopal Mayor Malti Rai caught the pulley

Bhopal News: मकर संक्रांति पर भोपाल की महापौर ने पकड़ी चकरी, चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने लड़ाए पेंच

Sat, 14 Jan 2023 05:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 14 Jan 2023 05:10 PM IST
सार

मकर संक्रांति पर नरेला पतंग महोत्सव में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने पतंग उड़ाई और पेंच लड़ाए। वहीं, महापौर मालती राय ने उस समय मांजे की चकरी को थामे रखा था।

विज्ञापन
Bhopal News On Makar Sankranti Bhopal Mayor Malti Rai caught the pulley
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और महापौर मालती राय सहति अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में शनिवार को धूमधाम से मकर संक्रांति का आगाज हुआ। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने नरेला पतंग महोत्सव के दौरान पतंग उड़ाई और इस दौरान भोपाल की महापौर मालती राय ने मांजे की चकरी को थामे रखा।

विज्ञापन


इस अवसर पर चिकित्सा मंत्री सारंग ने कहा कि नरेला विधानसभा से चांदी की 21 ईंटें राम मंदिर के निर्माण में दी जाएंगी। इसके लिए नरेला विधानसभा क्षेत्र के 17 वार्डों से यात्रा निकाली जाएगी।  यह यात्रा घर-घर पहुंचेगी जिससे क्षेत्र के नागरिक चांदी की ईंटों की पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ अर्जित कर सकेंगे। वे मकर संक्रांति पर एकतापुरी दशहरा मैदान में आयोजित नरेला पतंग महोत्सव व खिचड़ी-लड्डू वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

Bhopal News On Makar Sankranti Bhopal Mayor Malti Rai caught the pulley
मंत्री विश्वास सारंग खिचड़ी बांटते हुए - फोटो : अमर उजाला

दशहरा मैदान में आयोजित नरेला पतंग महोत्सव...
मकर संक्रांति पर नरेला विधानसभा अंतर्गत एकतापुरी दशहरा मैदान में आयोजित नरेला पतंग महोत्सव में संबोधित करते हुए सारंग ने कहा कि समाज के सभी वर्ग अयोध्या में मंदिर निर्माण को लेकर काफी उत्साहित हैं। लगभग 500 वर्षों की प्रतिक्षा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। प्रत्येक राम भक्त की यह इच्छा थी कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के लिए भव्य मंदिर का निर्माण हो।

इस पुनीत कार्य में नरेला क्षेत्र के लोगों की सहभागित सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नरेला विधानसभा की ओर से 21 चांदी की ईंटें अयोध्या में श्री राम लला के चरणों में भेंट की जाएंगी। चांदी की ईंटों का निर्माण प्रारंभ हो चुका है। चांदी की ईंटों का निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात संपूर्ण नरेला के 17 वार्डों में यात्राएं निकाली जायेंगी। जिसमें हर वार्ड में एक चांदी की ईंट पहुंचेगी, जिसकी विधिवत रूप से पूजा एवं अभिषेक कर अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपी जायेंगी।

सभी 17 वार्डों में हुआ खिचड़ी और लड्डुओं का वितरण...
मकर संक्रांति पर्व पर नरेला क्षेत्र के सभी 17 वार्डों में खिचड़ी और लड्डुओं का  वितरण किया गया| इस अवसर पर मंत्री सारंग ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व सूर्य भगवान के दक्षिणायन से उत्तरायण होने का महापर्व है। सनातन संस्कृति में इस पर्व का बहुत महत्व है। उन्होंने पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं में खिचड़ी व लड्डुओं के प्रसाद का वितरण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed