फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Officers alert to prevent adulteration of sweets on Diwali, milk and mawa will be tested daily, i

Bhopal News: दिवाली पर मिठाइयों में मिलावट रोकने अफसर सतर्क, दूध-मावा की रोजाना होगी जांच,कलेक्टरों को निर्देश

Mon, 13 Oct 2025 05:43 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 13 Oct 2025 05:43 PM IST
सार

दिवाली से पहले राज्य फूड कंट्रोलर दिनेश श्रीवास्तव ने प्रदेश भर के सभी कलेक्टरों को पत्र भेजते हुए कहा है कि हर दिन दूध, मावा की सैंपलिंग की जाए और मिलावटी सामान पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही अवैध रूप से खाद्य सामग्री बनाने वाले कारखानों पर भी विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
 

विज्ञापन
Bhopal News: Officers alert to prevent adulteration of sweets on Diwali, milk and mawa will be tested daily, i
सैंपल लेने पहुंची भोपाल की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली के त्योहार पर खाद्य सामग्री में मिलावट की आशंका को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। खासतौर पर दूध, मावा, मिठाई और अन्य खाद्य उत्पादों की जांच के लिए फूड सेफ्टी विभाग ने व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। फूड कंट्रोलर दिनेश श्रीवास्तव ने राज्यभर के सभी कलेक्टरों को पत्र भेजते हुए कहा है कि हर दिन सैंपलिंग की जाए और मिलावटी सामान पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन

भोपाल में जांच शुरू, ट्रेन और बाजारों पर नजर
फूड कंट्रोलर के निर्देश के बाद भोपाल में टीमें फील्ड में उतर चुकी हैं। होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, मिठाई की दुकानों के साथ-साथ ट्रेनों में भी नजर रखी जा रही है। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी ग्वालियर-चंबल से अमानक मावा आने की आशंका जताई जा रही है, जिस पर खास निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा कानून का पालन जरूरी
जारी पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 और विनियम 2011 का सख्ती से पालन कराया जाए। मिलावट की रोकथाम के लिए नियमित निरीक्षण किए जाएं। जहां भी खाद्य सामग्री में मिलावट या संदिग्ध उत्पाद मिलने की आशंका हो, वहां तत्काल नमूने लेकर जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही अवैध रूप से खाद्य सामग्री बनाने वाले कारखानों पर भी विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।



इन चीजों पर विशेष निगरानी

दूध, मावा और मिठाइयां
तेल और मसाले
ड्राय फ्रूट्स, नमकीन, बिस्किट
गिफ्ट हैम्पर, चॉकलेट, ब्रांडेड मिठाइयां

यह भी पढ़ें-बच्चों में तेजी से बढ़ रही सर्दी-खांसी और बुखार, 25% माता-पिता बगैर डॉक्टर की सलाह दे रहे दवाएं


शिकायत मिलते ही तुरंत होगी कार्रवाई
फूड कंट्रोलर ने कहा है कि किसी भी प्रकार की शिकायत या संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई करें और रिपोर्ट भोपाल मुख्यालय को अनिवार्य रूप से भेजें। फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स (FSW), मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब और चलित प्रयोगशालाओं की मदद से इन सामग्रियों की जांच की जा रही है। इसके अलावा मैजिक बॉक्स, चेकिंग पॉइंट्स और स्पेशल टीमें भी लगातार निरीक्षण में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें-आंखें हैं अनमोल, दिवाली पर रखें इनका खास ख्याल, एम्स भोपाल ने जारी की एडवायजरी, ऐसे करें सुरक्षा

जनता भी रखें सावधानी
फूड सेफ्टी विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि मिठाई या अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी निर्माण तिथि, एक्सपायरी डेट, ब्रांड और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। अनपैक्ड या संदिग्ध वस्तुएं खरीदने से बचें और मिलावट की आशंका होने पर संबंधित विभाग को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed