{"_id":"68ec75f435a71cff3a051d23","slug":"bhopal-news-eyes-are-precious-take-special-care-of-them-on-diwali-aiims-bhopal-has-issued-an-advisory-this-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: आंखें हैं अनमोल, दिवाली पर रखें इनका खास ख्याल, एम्स भोपाल ने जारी की एडवायजरी, ऐसे करें सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: आंखें हैं अनमोल, दिवाली पर रखें इनका खास ख्याल, एम्स भोपाल ने जारी की एडवायजरी, ऐसे करें सुरक्षा
Mon, 13 Oct 2025 09:19 AM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Mon, 13 Oct 2025 09:19 AM IST
सार
दिवाली पर पटाखों और आतिशबाजी के दौरान आंखों से जुड़ी चोटों के मामले तेजी से बढ़ते हैं। एम्स भोपाल के विशेषज्ञों ने बताया कि धुआं, उड़ते कण, चमक और विस्फोट से आंखों में जलन, चोट या यहां तक कि स्थायी क्षति भी हो सकती है। ऐसी किसी भी स्थिति से बचने के लिए थोड़ी सी सजगता जरूरी है।
विज्ञापन
पटाखे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिवाली रोशनी और उत्सव का पर्व है, लेकिन एम्स भोपाल ने इस मौके पर एक बेहद ज़रूरी संदेश जारी किया है। आंखें अमूल्य हैं, थोड़ी सी लापरवाही बड़ी परेशानी में बदल सकती है। इसलिए त्योहार की खुशी के साथ-साथ अपनी और अपनों की आंखों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दें। दिवाली पर पटाखों और आतिशबाजी के दौरान आंखों से जुड़ी चोटों के मामले तेजी से बढ़ते हैं। एम्स भोपाल के विशेषज्ञों ने बताया कि धुआं, उड़ते कण, चमक और विस्फोट से आंखों में जलन, चोट या यहां तक कि स्थायी क्षति भी हो सकती है। ऐसी किसी भी स्थिति से बचने के लिए थोड़ी सी सजगता जरूरी है।
अगर आंख में चोट लगे, तो तुरंत करें ये 5 काम
1. आंख धोएं साफ पानी से धीरे-धीरे आंख को धोएं, लेकिन रगड़ें नहीं।
2. आंख ढंकें हल्के कपड़े या पट्टी से ढंकें, कुछ भी अंदर डालने से बचें।
3. डॉक्टर से मिलें तेज दर्द, खून आना या दिखना बंद होना गंभीर संकेत हैं।
4. सुरक्षात्मक चश्मा पहनें – पटाखे चलाते समय हमेशा चश्मा लगाएं।
5. घरेलू इलाज से बचें डॉक्टर की सलाह के बिना कोई घरेलू उपाय न करें।
यह भी पढें-डीएसपी के साले की हत्या के आरोपी आरक्षकों को भेजा जेल, विभागीय जांच की भी तैयारी शुरू
त्योहार की खुशियां बनी रहें, इसलिए अपनाएं ये आसान उपाय
- बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें
- खुले, सुरक्षित स्थान पर ही आतिशबाजी करें
- पटाखा जलाते ही तुरंत पीछे हटें
- धुएं और रोशनी से आंखों को बचाएं
- फटे या न फूटे पटाखों को हाथ न लगाएं
- पानी की बाल्टी या अग्निशमन साधन पास रखें
- अपने परिवार और मित्रों को भी करें जागरूक
यह भी पढें-मध्य प्रदेश में रातें हुई ठंड, कई जिलों में मानसून अभी भी सक्रिय, आज हल्की बारिश का अलर्ट
विज्ञापन
सुरक्षित दिवाली, स्वस्थ दिवाली
एम्स भोपाल ने नागरिकों से अपील की है कि दिवाली के जश्न को सुरक्षा और संवेदनशीलता के साथ मनाएं। यह त्योहार हमारी ज़िंदगी में रोशनी लाता है।चलिए इसे जिम्मेदारी के साथ और आंखों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए मनाएं, ताकि हर मुस्कान सलामत रहे।