{"_id":"63da88beb5ad2156b93c0a36","slug":"bhopal-news-nsui-leader-arrested-for-encircling-minister-sarang-s-bungalow-warned-of-siege-of-cm-s-residence-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: मंत्री सारंग के बंगले का घेराव करने पहुंचा एनएसयूआई नेता गिरफ्तार,सीएम आवास घेराव की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: मंत्री सारंग के बंगले का घेराव करने पहुंचा एनएसयूआई नेता गिरफ्तार,सीएम आवास घेराव की दी चेतावनी
Wed, 01 Feb 2023 09:14 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 01 Feb 2023 09:14 PM IST
सार
एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बुधवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के बंगले के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। एनएसयूआई के कार्यकर्ता तीन साल से नर्सिंग छात्र छात्राओं की परीक्षाएं कराने की मांग और नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। यहां बिना अनुमति प्रदर्शन कर नारेबाजी और मंत्री के इस्तीफे की मांग की
विज्ञापन
एनएसयूआई नेता की गिरफ्तारी का कैंडल जलाकर विरोध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चिकित्सा शिक्ष मंत्री विश्वास सारंग के बंगले का घेराव करने पहुंचे एनएसयूआई नेता रवि परमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के विरोध में छात्र संगठन ने सीएम आवास घेराव की चेतावनी दी है। वहीं, पीसीसी मुख्यालय के बाहर कैंडल जलाकर कानून व्यवस्था को श्रद्धांजलि देने का प्रदर्शन किया।
एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बुधवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के बंगले के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। एनएसयूआई के कार्यकर्ता तीन साल से नर्सिंग छात्र छात्राओं की परीक्षाएं कराने की मांग और नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। यहां बिना अनुमति प्रदर्शन कर नारेबाजी और मंत्री के इस्तीफे की मांग की। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू किया। पुलिस ने एनएसयूआई छात्र नेता रवि परमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एनएसयूआई का आरोप है कि पुलिस ने अन्य छात्रों के साथ मारपीट भी की। परमार की गिरफ्तारी के खिलाफ एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर कानून व्यवस्था को श्रद्धांजलि दी।
बुधवार शाम पीसीसी दफ्तर के बाहर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर कानून व्यवस्था को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एनएसयूआई के लक्की चौबे ने कहा कि छात्र नेताओं के साथ तानशाही रवैया बर्दास्त के बाहर है। प्रशासन रवि परमार को जल्द छोड़े वरना हम पूरे प्रदेश में कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन शुरू होगा और राजधानी भोपाल में हजारों एनएसयूआई कार्यकर्ता सीएम हाउस का घेराव करेंगे।