{"_id":"69931c28d2771b90c000c345","slug":"bhopal-news-nsui-fasts-demanding-a-cowshed-in-mcu-mla-atif-aqeel-announces-cow-donation-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: एमसीयू में गौशाला की मांग पर एनएसयूआई का उपवास, विधायक आतिफ अकील ने गाय दान की घोषणा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: एमसीयू में गौशाला की मांग पर एनएसयूआई का उपवास, विधायक आतिफ अकील ने गाय दान की घोषणा की
Mon, 16 Feb 2026 07:01 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Mon, 16 Feb 2026 07:01 PM IST
सार
एमसीयू परिसर में गौशाला निर्माण की मांग को लेकर एनएसयूआई ने एक दिवसीय उपवास किया। उपवास के दौरान एक छात्र नेता की तबीयत बिगड़ी, जिन्हें उपचार के बाद स्थिर बताया गया। विधायक आतिफ अकील ने गाय दान की घोषणा करते हुए आंदोलन का समर्थन किया।
विज्ञापन
उपवास पर बैठे एनएसयूआई कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू) में परिसर के भीतर गौशाला निर्माण की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सोमवार को एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित किया। छात्र संगठन ने इसे पर्यावरण संरक्षण, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों से जुड़ा मुद्दा बताया।
उपवास से बिगड़ी तबीयत
उपवास का नेतृत्व कर रहे एनएसयूआई प्रदेश सचिव अमन पठान की दोपहर करीब 3 बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथी कार्यकर्ताओं ने उन्हें तुरंत विश्वविद्यालय स्थित धन्वंतरी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई गई। घटना की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. पी. शशिकला मौके पर पहुंचीं। उन्होंने उपवासरत छात्रों से स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की और आश्वासन दिया कि मांग को प्रशासन स्तर पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें-शिवपुरी के वकील की हत्या पर उबाल, भोपाल में ठप रही पैरवी, वकील बोले- लागू हो एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट
विज्ञापन
राजनीतिक समर्थन भी मिला
कार्यक्रम को आतिफ अकील का समर्थन मिला। उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए छात्रों से संवाद करते हुए गौशाला निर्माण की मांग को उचित बताया और अपनी ओर से एक गाय दान करने की घोषणा की।वहीं, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने भी इस पहल का समर्थन करते हुए कहा कि गौशाला निर्माण आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ा विषय है।एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि छात्रों की इस जनहितकारी मांग पर शीघ्र निर्णय लेते हुए परिसर में गौशाला निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाए। उपवास कार्यक्रम में कई छात्र कार्यकर्ता उपस्थित रहे।