फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Mawa, cashew, cheese are being found non-standard in Bhopal, 41 shop operators were fined from 1

Bhopal News: भोपाल में मावा, काजू, पनीर अमानक मिल रहा, 41 दुकान संचालकों पर 1 हजार से 1 लाख तक लगाया जुर्माना

Fri, 21 Apr 2023 09:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 21 Apr 2023 09:00 PM IST
सार

खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े के निर्देश पर खाद्य विभाग ने शहर में मिलावट से मुक्ति अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत अलग-अलग दुकानों से विभाग ने खाद्य पदार्थ के सैंपल लिए।

विज्ञापन
Bhopal News: Mawa, cashew, cheese are being found non-standard in Bhopal, 41 shop operators were fined from 1
खाद्य पदार्थ मिलावट

विस्तार

राजधानी भोपाल में जिला प्रशासन अमानक खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ सख्त हो गया है। शहर में मावा, काजू, पनीर, तुअर दाल, सौंफ, दूध, नमकीन, काजू टुकड़ी, गुड़, गुलाब जामुन, तुअर दाल समेत कई खाद्य पदार्थ अमानक स्तर के बेचे जा रहे हैं। इसका खुलासा खाद्य विभाग द्वारा लिए गए सैंपल में हुआ। इसके बाद विभाग ने एक हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े के निर्देश पर खाद्य विभाग ने शहर में मिलावट से मुक्ति अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत अलग-अलग दुकानों से विभाग ने खाद्य पदार्थ के सैंपल लिए। इनमें खाद्य सुरक्षा ओर मानक अधिनियम, 2006 की अवहेलना करने वाले 41 मामलों में एडीएम हरेंद्र नारायण ने आठ लाख छियासठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। 
विज्ञापन


आनंद मावा पर सर्वाधिक जुर्माना
इस आदेश में आनंद मावा भंडार के मालिक सुमति जैन पर अमानक मावा बेचने के आरोप में एक लाख रुपये, अजनार एग्रो फूड प्रोसेसिंग के पार्टनर महेश कुमार दांगी के विरुद्ध अवमानक पनीर विक्रय करने के आरोप में 50 हजार रुपये, काका इंटरप्राइजेस शिवनगर, भोपाल के मालिक नंदलाल टेकवानी के विरूद्ध खुले एवं अमानक मसाले विक्रय करने पर 50 हजार, लालचंद ट्रेडर्स्, धोड़ा नक्कास के मालिक गिरीश छाबड़ा के विरूद्ध मिथ्याछाप मखाना एवं अमानक काली मिर्च के विक्रय के आरोप में 50 हजार, होटल अतिशय, एम.पी. नगर के मैनेजर संजीव मेहता के विरूद्ध अमानक पनीर एवं काजू के उपयोग के आरोप में 70 हजार रूपये, आदिनाथ ट्रेडर्स, रायसेन रोड के मालिक विशाल जैन के विरूद्ध अमानक सौंफ के विक्रय के आरोप में 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। संबंधित खाद्य कारोबार कर्ताओं द्वारा जुर्माना की अदायगी नहीं किए जाने की स्थिति में प्रतिष्ठान का लाइसेंस निरस्त कर खाद्य कारोबार बंद कराया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुक्त, खाद्य सुरक्षा सुदाम खाड़े के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन, भोपाल द्वारा अभियान के अंतर्गत लिए गए नमूनों के अमानक/मिथ्याछाप पाए जाने तथा प्रतिष्ठान का संचालन बिना खाद्य पंजीयन प्राप्त किए होना पाए जाने पर प्रकरण न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed