फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Massive fire at a fabrication and furniture factory-warehouse in Bhopal, evacuating nearby settle

Bhopal News: भोपाल में फैब्रिकेशन व फर्नीचर की फैक्ट्री-गोदाम में भीषण आग, पास की बस्ती करा रहे खाली

Sun, 15 Feb 2026 05:45 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sun, 15 Feb 2026 05:45 PM IST
सार

राजधानी भोपाल के कस्तूरबा नगर इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार शाम मेहता इंडस्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में लकड़ी, प्लायवुड और केमिकल होने से आग तेजी से फैल गई और आसपास की झुग्गियों को खाली कराया गया।

विज्ञापन
Bhopal News: Massive fire at a fabrication and furniture factory-warehouse in Bhopal, evacuating nearby settle
कस्तूरबा नगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्ट्री में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के कस्तूरबा नगर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित मेहता इंडस्ट्री में रविवार को शाम चार बजे भीषण आग लग गई। आग फैक्ट्री के पिछले हिस्से में रखे लकड़ी और लकड़ी के फर्नीचर और प्लायवुड व केमिकल में लगी थी। केमिकल व प्लायवुड और लकड़ी होने के कारण आग ने तुरंत विकराल रूप ले लिया। आग इतनी भीषण है कि फैक्ट्री से सटी झुग्गियों को पुलिस और प्रशासन ने खाली कराना शुरू कर दिया है। आग से धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है। गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेष सिंह तोमर ने बताया कि सवा चार के के करीब पुलिस के डॉयल-112 पर आग लगने की सूचना दी गई थी। इसके पहले नगर निगम के दलकम विभाग को सूचना भेजी गई थी। नगर निगम की दमकलों के जरिए आग बुझाने का कार्यकिया जा रहा है। करीब दस दमकलों को टैंकरों के साथ आग बुझाने में लगाया गया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  Mahashivratri 2026: भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचे CM मोहन यादव, शिव बारात को किया रवाना
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्षों से संचालित है मेहता इंडस्ट्रीज
जानकारी के अनुसार आईएसबीटी के सामने कस्तूरबा नगर इंडस्ट्रियल एरिया में वर्षों से मेहता इंडस्ट्रीज संचालित हैं यहां लोहे के गेट, बाउंड्रीवॉल, जालियां और अन्य उपकरण बनाए जाते हैं। यहां लोहे के साथ लकड़ी के फर्नीचर भी बड़ी संख्या में बनाए जाते हैं। फैक्ट्री के अंदर लकड़ी के फर्नीचर का गोदाम भी है। आग गोदाम तक पहुंच चुकी है, जिस कारण बुझाने में समय लग रहा है। लकड़ी के सामान के साथ भारी मात्रा में प्लाईवुड और कुछ केमिकल भी गोदाम में रखा हुआ था, जिसकी वजह से आग ने इतना जल्दी भीषण रूप से लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed