फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Major Relief for Patients Suffering from Back Pain—AIIMS to Accurately Diagnose Causes of Pain Us

Bhopal News: पीठ दर्द से परेशान मरीजों के लिए बड़ी राहत, एम्स में SPECT-CT से दर्द के कारणों की होगी सही जांच

Sun, 29 Mar 2026 11:27 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 29 Mar 2026 11:27 AM IST
सार

एम्स भोपाल में शुरू हुई SPECT-CT आधारित जांच सुविधा से अब पीठ दर्द के कारणों का सटीक और विस्तृत पता लगाया जा सकेगा, जिससे मरीजों को बेहतर, समय पर और प्रभावी इलाज मिलना संभव होगा।

विज्ञापन
Bhopal News: Major Relief for Patients Suffering from Back Pain—AIIMS to Accurately Diagnose Causes of Pain Us
एम्स भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एम्स भोपाल में पीठ दर्द से जूझ रहे मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है। संस्थान के न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग में अब SPECT-CT मशीन के जरिए बोन स्कैन की उन्नत सुविधा उपलब्ध हो गई है, जिससे दर्द के कारणों का सटीक और वैज्ञानिक तरीके से पता लगाया जा सकेगा।डॉक्टरों के अनुसार आज के समय में पीठ दर्द एक आम लेकिन जटिल समस्या बन चुकी है। यह केवल मांसपेशियों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि हड्डियों, रीढ़ की हड्डी, डिस्क की समस्या, संक्रमण या कुछ मामलों में गंभीर बीमारियों से भी जुड़ा हो सकता है। नई जांच सुविधा के माध्यम से इन सभी संभावित कारणों की विस्तार से पहचान करना संभव हो सकेगा, जिससे मरीज को सही दिशा में इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन


आधुनिक तकनीक से मिलेगी डबल जानकारी
SPECT-CT मशीन के जरिए किया जाने वाला बोन स्कैन एक उन्नत जांच है, जिसमें शरीर की संरचना (Structure) और कार्यप्रणाली (Function) दोनों की जानकारी एक साथ मिलती है। इससे डॉक्टर यह समझ पाते हैं कि शरीर के किस हिस्से में समस्या है, उसकी गंभीरता क्या है और वह किस प्रकार की बीमारी से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन


जोड़ों और रीढ़ से जुड़ी जटिल समस्याओं का पता
पीठ दर्द कई बार कूल्हे और रीढ़ के बीच स्थित सैक्रोइलिएक जोड़ में सूजन या गठिया जैसी समस्याओं के कारण भी होता है। इस तरह की जटिल और अंदरूनी समस्याएं सामान्य जांच में पकड़ में नहीं आतीं, लेकिन इस नई तकनीक से इन्हें आसानी से पहचाना जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-MP में गर्मी के बीच मौसम का नया दौर, आज से 4 दिन आंधी-बारिश, कई इलाकों में ओलों का खतरा



सटीक निदान से समय पर सही इलाज संभव

इस उन्नत जांच सुविधा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि मरीज को बीमारी का सही और स्पष्ट कारण पता चल सकेगा। सटीक निदान होने से डॉक्टर बिना समय गंवाए सही उपचार शुरू कर सकेंगे, जिससे मरीज को जल्दी राहत मिलने की संभावना बढ़ जाएगी और अनावश्यक दवाइयों व जांचों से बचाव भी होगा।

यह भी पढ़ें-भोपाल में युवा विधायकों का दो दिवसीय सम्मेलन 30 मार्च से, तीन राज्यों के 55 MLA होंगे शामिल


मरीजों के लिए उपलब्ध उन्नत सुविधा
एम्स भोपाल के न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग में यह सुविधा अब आम नागरिकों के लिए उपलब्ध है। लंबे समय से पीठ दर्द या हड्डियों से जुड़ी समस्या से परेशान मरीज यहां आकर बोन स्कैन के जरिए अपनी जांच करवा सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed