फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Two-day conference of young MLAs in Bhopal from March 30, 55 MLAs from three states will participate

MP News: भोपाल में युवा विधायकों का दो दिवसीय सम्मेलन 30 मार्च से, तीन राज्यों के 55 MLA होंगे शामिल

Sat, 28 Mar 2026 06:58 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 28 Mar 2026 06:58 PM IST
सार

भोपाल में 30-31 मार्च को तीन राज्यों के 55 युवा विधायकों का सम्मेलन शुरू हो रहा है। इसमें लोकतंत्र, विकास और युवा नेतृत्व की भूमिका पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
MP News: Two-day conference of young MLAs in Bhopal from March 30, 55 MLAs from three states will participate
मध्य प्रदेश विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा में सोमवार से दो दिवसीय युवा विधायक सम्मेलन की शुरुआत हो रही है। 30 और 31 मार्च तक चलने वाले इस आयोजन में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के कुल 55 युवा विधायक भाग ले रहे हैं। राष्ट्रकुल संसदीय संघ (भारत क्षेत्र-6) के अंतर्गत आयोजित इस सम्मेलन में मध्यप्रदेश के 18, छत्तीसगढ़ के 15 और राजस्थान के 22 विधायक शामिल हो रहे हैं। यह मंच युवा जनप्रतिनिधियों को लोकतंत्र और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श का अवसर देगा। सम्मेलन के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति रहेगी। पहले दिन ‘लोकतंत्र और नागरिक भागीदारी को मजबूत करने में युवा विधायकों की भूमिका’ विषय पर चर्चा होगी। इस सत्र में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी भी अपने विचार रखेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी में सख्त एक्शन का ट्रेंड: 8 कलेक्टर और 7 एसपी नपे, लापरवाह अफसर रहे सीएम के सबसे ज्यादा निशाने पर
विज्ञापन


दूसरे दिन विकसित भारत पर मंथन
सम्मेलन के दूसरे दिन ‘विकसित भारत 2047: युवा विधायकों के दायित्व और चुनौतियां’ विषय पर चर्चा होगी। इस दौरान विभिन्न सत्रों में नीति, विकास और नेतृत्व से जुड़े मुद्दों पर विचार साझा किए जाएंगे। एमआईटी पुणे के चेयरमैन डॉ. राहुल वी. कराड भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे और युवाओं की भूमिका पर अपने विचार रखेंगे। समापन में राज्यसभा उपसभापति होंगे मुख्य अतिथि 31 मार्च को आयोजित समापन समारोह में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- छिंदवाड़ा हादसा: कांग्रेस देगी 50-50 हजार, सिंघार बोले EMI मॉडल पर चल रहा MP, हादसों में नहीं एक जैसी नीति

युवा नेतृत्व को मिलेगा नया मंच
यह सम्मेलन युवा विधायकों को न केवल अपने अनुभव साझा करने का अवसर देगा, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और भविष्य के भारत के निर्माण में उनकी भूमिका तय करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed