फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News He had hidden liquor by making basement inside house used to do home delivery

Bhopal News: घर के अंदर तलघर बनाकर छिपाई थी शराब, करता था होम डिलीवरी, 10 दिन की रेकी के बाद 142 बोतल बरामद

Tue, 29 Apr 2025 10:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 29 Apr 2025 10:35 PM IST
सार

घर के अंदर तलघर बनाकर शराब छिपाई गई थी। यहीं से होम डिलीवरी होती थी। दस दिन की रेकी के बाद 142 बोतल शराब बरामद हुई है।

विज्ञापन
Bhopal News He had hidden liquor by making basement inside house used to do home delivery
बरामद शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में शराब के एक ऐसे तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो अपने घर के अंदर किचन में तलघर बनाकर शराब की खेप छिपाता था और समय-समय पर उन्हें होम डिलीवरी कर बेचता था। आबकारी विभाग के अमले ने दस दिन की रेकी के बाद तस्कर के घर से 142 बोतल शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र धाकड़ ने बताया कि शहर में शराब तस्करी की सूचना मिल रही थी। इसके बाद तस्करों को पकड़ने के लिए टीम ने रेकी की। दस दिन की रेकी के बाद खजूरीकला के गोपाल नगर निवासी सुरेश पाटिल के घर दबिश दी। उसके घर के किचर में बने तलघर में 142 बोतल जिसका वजन करीब 116 लीटर है, अंग्रेजी शराब जब्त की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पांचवीं पीड़िता ने दर्ज कराया मामला, कॉलेज के पास संचालित रेस्टोरेंट से फंडिंग का शक
विज्ञापन
विज्ञापन


धाकड़ ने बताया कि पाटिल होम डिलीवरी करता था। उसके पहले से फिक्स ग्राहक हैं, वह उनसे संपर्क कर शराब की तस्करी होम डिलीवरी के जरिए कराता था। इसके लिए उसने कुछ युवकों को हायर करके रखा था। आबकारी अमला होम डिलीवरी करने वाले युवकों की तलाश कर रही है। यह गिरोह कितने समय से संचालित था, इसका पता लगाया जा रहा है। यह तस्कर एक अप्रैल को समाप्त हुए ठेके के ठेकेदारों से बड़ी मात्रा में शराब कम दाम में खरीदी थी, वहीं शराब यह होम डिलीवरी के जरिए तस्करी कर रहा था। 

यह भी पढ़ें: लंबे इंतजार के बाद मिला भोपाल नगर निगम को बजट, पुनरीक्षित बजट के विवाद में अध्यक्ष ने रोका दिया था बजट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed