फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Fraudster duped businessman of Rs 3.81 lakh

Bhopal News: जालसाज ने व्यवसायी को लगाई 3.81 लाख की चपत, RTGS से भुगतान कर खरीद लिया सोना

Sun, 15 Jun 2025 11:17 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 15 Jun 2025 11:17 AM IST
सार

जब बैंक से जानकारी मिली, तो कुलदीप ने फौरन शिकायत की और पेमेंट रोक दिया गया। मामले की जांच गौतम नगर पुलिस के साथ-साथ अरेरा हिल्स थाना पुलिस भी कर रही है। गौतम नगर पुलिस ने एक व्यवसायी कुलदीप परवानी की शिकायत पर अज्ञात जालसाज के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Bhopal News: Fraudster duped businessman of Rs 3.81 lakh
व्यवसायी से धोखाधड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौतम नगर पुलिस ने एक व्यवसायी की रिपोर्ट पर अज्ञात जालसाज के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी ने व्यवसायी के बैंक एकाउंट की चेकबुक इश्यू करवाई और आरटीजीएस के माध्यम से 3.81 लाख रुपये का भुगतान कर ज्वैलर्स की दुकान से सोना खरीद लिया। व्यवसायी को पता चला तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुलदीप परवानी (35) चौकसे नगर में रहते हैं और गौरव इंटरप्राइजेस के नाम से फर्म चलाते हैं। उनका बैंक एकाउंट जेपी नगर स्थित यूनियन बैंक शाखा में है। तीन महीने पहले 17 मार्च को वह अपने काम से बैंक पहुंचे तो पता चला कि एक दिन पहले उनके एकाउंट से 3 लाख 81 हजार 813 रुपये का भुगतान मालवीय नगर स्थित एक ज्वैलर्स को किया गया है। यह रकम आरटीजीएस के माध्यम से भेजी गई थी। कुलदीप ने बैंक वालों को बताया कि वह न तो बैंक आए थे और न ही उन्होंने किसी को भुगतान किया है। इस पर बैंक वालों ने आरटीजीएस का पेमेंट रोक दिया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भाजपा नेता एजाज खान को ‘सिर तन से जुदा’ करने की धमकी, इस बात के लिए किया जा रहा मजबूर
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में कुलदीप ने मामले की शिकायत गौतम नगर पुलिस से की। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात जालसाज के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। मालवीय नगर से खरीदा गया था सोना जांच के दौरान पता चला कि जालसाज ने उक्त भुगतान मालवीय नगर स्थित ज्वैलर्स को किया था। ज्वैलर्स ने उक्त रकम के सोने की डिलीवरी भी कर दी थी, लेकिन जब अगले दिन उनके अकाउंट में रुपये नहीं आए तो ज्वैलर्स की तरफ से स्थानीय अरेरा हिल्स थाने में शिकायत की गई। अरेरा हिल्स थाना पुलिस अलग से इस मामले में जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- गर्भवती महिला के पति से मारपीट मामले में नर्स पर मामला दर्ज, दो पुलिस कर्मी लाइन अटैच

प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी ने कुलदीप के बैंक एकाउंट की एक चेकबुक इश्यू करवाई थी, जिसमें उसने उनका मोबाइल नंबर हटवा दिया था। इसके चलते कुलदीप के पास बैंक की तरफ से मैसेज आना बंद हो गये थे। इसी प्रकार के एक अन्य मामले में पिछले दिनों कोहेफिजा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। उक्त आरोपी ने एक बुजुर्ग व्यक्ति के खाते से करीब 45 लाख रुपये निकाल लिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed