फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Former ABVP official raped a Dalit teenager in the parking lot of Ravindra Bhavan

Bhopal News: एबीवीपी के पूर्व पदाधिकारी ने रवींद्र भवन की पार्किंग में दलित किशोरी से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Mon, 03 Mar 2025 07:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 03 Mar 2025 07:25 PM IST
सार

भोपाल की श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने एबीवीपी के पूर्व संगठन मंत्री भगवान सिंह मेवाड़ा (राजपूत) के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। प्रकरण दर्ज होने के बाद आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने मध्यप्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा किया और कहा कि भाजपा से जुड़े हुए लोग आदिवासियों के साथ दरिंदगी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Bhopal News: Former ABVP official raped a Dalit teenager in the parking lot of Ravindra Bhavan
भोपाल में अभाविप नेता पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पूर्व पदाधिकारी के खिलाफ दलित किशोरी से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने भोपाल के रवींद्र भवन की पार्किंग में 30 जनवरी को वारदात को अंजाम दिया था। यह घटना सरकारी आयोजन लोकरंग के दौरान मऊगंज निवासी एक आदिवासी किशोरी के साथ हुई थी। पीड़िता मूलतः मऊगंज निवासी है। घटना के बाद भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में पीड़ित का परिवार प्रकरण दर्ज कराने गया तो पुलिस ने उसे भगा दिया था। इसके बाद पीड़ित परिवार भोपाल छोड़कर 600 किलोमीटर दूर अपने गांव मऊगंज पहुंचा और वहां जाकर दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कराया।
विज्ञापन


केस डायरी आने के बाद भोपाल की श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने एबीवीपी के पूर्व संगठन मंत्री भगवान सिंह मेवाड़ा (राजपूत) के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। प्रकरण दर्ज होने के बाद आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने मध्यप्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा किया और कहा कि भाजपा से जुड़े हुए लोग आदिवासियों के साथ दरिंदगी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने स्टॉल लगाया था
श्यामला हिल्स पुलिस के अनुसार साढ़े 14 वर्षीय किशोरी का परिवार कमला नगर थाना क्षेत्र भोपाल में रहता है। रवींद्र भवन में सरकारी आयोजन लोकरंग के दौरान पीड़िता के पिता ने वहां स्टॉल लगाया था, जिसमें किशोरी भी अपने माता-पिता के साथ रवींद्र भवन पहुंची थी। यह आयोजन 26 जनवरी से 30 जनवरी तक चला। आरोप है कि 30 जनवरी को एबीवीपी का पूर्व संगठन मंत्री और आरटीआई एक्टिविस्ट भगवान सिंह राजपूत ने एक अन्य आरोपी के साथ किशोरी को बुलाया और पार्किंग में ले जाकर दुष्कर्म किया और धमकी देकर भगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपी ने की मारपीट
पीड़िता की मां ने एफआईआर में लिखाया है कि नाबालिग बेटी ने जब दुष्कर्म का विरोध किया तो भगवान सिंह ने उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद पीड़िता के साथ छेड़छाड़ भी की गई। उस दिन वहां पर लोकरंग मेला चला रहा था, जिसमें पीड़ित परिवार ने अपना एक स्टॉल लगाया था। उसी स्टॉल में वह बेटी के साथ था, तब आरोपी आकर उसकी नाबालिग बेटी को ले गया था। उसे ले जाते हुए और भी लोगों ने देखा था। 


कांग्रेस ने उठाया सवाल
कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा राज में दलितों और आदिवासियों के साथ लगातार घटनाएं हो रही हैं। घटना करने वाले भी भाजपा के नेता होते हैं या भाजपा से ही जुड़े संगठन के पदाधिकारी होते हैं। श्यामला हिल्स पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीसीपी जोन-3 रियाज इकबाल ने कहा कि मामले की तफ्तीश की जा रही है, इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed