फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: For tourism peace... IIHM will connect colleges, will give message through quiz.

Bhopal News : पर्यटन शांति के लिए... आईआईएचएम जोड़ेगा कॉलेजों को, क्विज के जरिए देंगे संदेश

Fri, 27 Sep 2024 07:25 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 27 Sep 2024 07:25 AM IST
सार

इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, भोपाल 27 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा। जिसका विषय "पर्यटन और शांति" रखा गया है। 

विज्ञापन
Bhopal News: For tourism peace... IIHM will connect colleges, will give message through quiz.
भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पर्यटन को व्यवस्थित, सुरक्षित और शांति के साथ आनंदमय बनाने की दिशा में प्रयास तेज हैं। जानकर, समझकर और अपनी जिम्मेदारी मानकर इसके लिए लोगों की सकारात्मक सहभागिता क्या हो, इसको लेकर भी मंथन जारी है। 
विज्ञापन


राजधानी स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट ने इसी धारणा को आगे बढ़ाने के लिए शुक्रवार को एक बहुआयामी आयोजन की रूपरेखा बनाई है।
इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IIHM) के प्राचार्य डॉ रोहित सरीन ने बताया कि इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, भोपाल 27 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा। जिसका विषय "पर्यटन और शांति" रखा गया है। इस अवसर पर "QUIZZARD 3.0" नामक एक अंतर-महाविद्यालयी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन


डॉ. रोहित सरीन ने बताया कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य पर्यटन के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि इसे दुनियाभर में मनाया जाता है, ताकि पर्यटन की उस क्षमता को उजागर किया जा सके, जो जीवन, समुदायों और राष्ट्रों को बदलने की शक्ति रखता है। डॉ सरीन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एके भट्टाचार्य, (IFS), एमडी बम्बू एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट फाउंडेशन होंगे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापक सुश्री माही भजनी मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


(भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed