फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Food company MD reveals former partner's secrets on wife's suicide attempt case

MP: 'चिराग का नाम बदनाम कर रहे लोग', पत्नी की आत्महत्या मामले पर फूड कंपनी के एमडी बोले; उजागर की पुरानी करतूत

Fri, 31 Jan 2025 02:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 31 Jan 2025 02:51 PM IST
सार

कंपनी के एमडी किशन मोदी का दावा है कि पांडे बंधु खुद को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का रिश्तेदार बताकर जांच एजेंसियों पर दबाव बना रहे हैं और छापेमारी करवा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bhopal News: Food company MD reveals former partner's secrets on wife's suicide attempt case
फूड कंपनी मालकिन का नोट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गायत्री फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी की पत्नी पायल मोदी की जहर खाने के बाद स्थिति गंभीर बनी हुई है। पायल को भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। कंपनी के एमडी किशन मोदी और उनकी पत्नी पायल मोदी के पास एक डायरी है, जिसमें उनकी कंपनियों के कारोबार और पार्टनर्स को लेकर पूरी जानकारी है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


चूनाभट्टी थाना प्रभारी बीपी कौर सिंधु ने बताया कि पायल मोदी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में बड़ी जांच एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं। मामला हाईप्रोफाइल है। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। आगे की कार्रवाई उसी आधार पर की जाएगी। पायल का जो नोट मिथा था वो सुसाइड नोट नहीं उसकी डायरी के कुछ पन्ने हैं, जिन्हें जांच में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


80 करोड़ का फर्जीवाड़ा किया था
शुक्रवार सुबह गायत्री फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी और पायल मोदी के पति किशन मोदी ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि हरीपुर स्थित मेरी फैक्ट्री में चंद्र प्रकाश पांडे और वेद प्रकाश पांडे पार्टनर रहे हैं। इस कंपनी में सीईओ सुनील त्रिपाठी था। चंद्र प्रकाश पांडे और वेद प्रकाश पांडे ने सीईओ त्रिपाठी के साथ मिलकर करीब 80 करोड़ का फर्जीवाड़ा किया था। इस संबंध में मैंने बीते वर्ष जून में हबीबगंज थाने में प्रकरण दर्ज कराया था, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद से ही हमें दोनों पांडे बंधु प्रताड़ित कर छापे छलवा रहे हैं।


खुद को केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार बताते हैं पांडे बंधु
किशन मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि चंद्र प्रकाश पांडे केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान के जीजा हैं। चंद्र प्रकाश पांडे और वेद प्रकाश पांडे भाई हैं। वेद प्रकाश पांडे पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी के प्रवक्ता भी बताए जाते हैं। किशन मोदी का आरोप है कि चंद्रप्रकाश पांडे और उनके भाई हरीपुर स्थित कंपनी में पार्टनर थे, लेकिन गबन करने के बाद उन्हें कंपनी से बाहर कर दिया गया। इसके बाद से ही वे धमकी देकर समझौते का दबाव बना रहे। मैंने समझौता नहीं किया तो उन्होंने अपने कथित रिश्तेदार चिराग पासवान की धौंस दिखाकर जांच एजेंसियों पर दबाव बनवाकर पहले ईओडब्लयू का छापा डलवाया, इसके बाद अब ईडी की छापेमारी कराई है। किशन मोदी ने कहा कि पांडे बंधु चिराग पासवान जैसे नेताओं को भी बदनाम कर रहे हैं।

सुसाइड नोट नहीं डायरी के पन्ने हैं, जिसमें कई राज छिपे
भोपाल पुलिस सूत्रों की मानें तो पायल मोदी के करीबियों ने जो तीन-चार पन्ने सुसाइड नोट बताकर पुलिस को सौंपे हैं, वह सुसाइड नोट नहीं एक डायरी के पन्ने हैं। भोपाल पुलिस ने पायल के निवास से एक डायरी भी बरामद की है, जिसमें गायत्री फूड्स कंपनी और उसकी सहयोगी कंपनियों के पार्टनर्स और लेनदेन और कब किससे क्या बात हुई, दर्ज है। इसके साथ चंद्र प्रकाश पांडे और उनके बीच हुए विवाद, गबन और बाकी कार्रवाई की जानकारी लिखी है। किशन ने आरोप लगाया है कि चंद्र प्रकाश पांडे कई दिनों से धमकी दे रहा था कि तुम्हारे यहां ईडी की छापेमारी होगी। अब छापेमारी हो गई है तो मेरे आरोप सच साबित हो गए कि पांडे बंधु जांच एजेंसियों पर दबाव बनाकर हमें प्रताड़ित कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed