फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: DJ vehicle touched electric wire during wedding procession, four children got burnt due to electr

Bhopal News: बारात में डीजे वाहन को छू गया बिजली का तार, करंट लगने से चार बच्चे झुलसे, एक की दर्दनाक मौत

Thu, 01 Feb 2024 09:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 01 Feb 2024 09:33 PM IST
सार

रात करीब दस बजे डीजे के साथ बारात निकाली जा रही थी। बाराती डीजे के पीछे डांस करते हुए चल रहे थे। इसी बीच डीजे वाहन ऊपर से निकल रहे बिजली के तार से टच हो गया, जिससे वाहन में करंट फैल गया।

विज्ञापन
Bhopal News: DJ vehicle touched electric wire during wedding procession, four children got burnt due to electr
भोपाल में करंट लगने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राजधानी में डीजे वाहन से बिजली का तार छूने के कारण बड़ा हादसा हो गया। करंट फैलने से डीजे वाहन से जुड़े रोशनी के बल्ब पकड़ कर चल रहे चार किशोर उम्र के बच्चे झुलस गए, इनमें से एक की मौत हो गई। हादसा भोपाल देहात के नजीराबाद में बुधवार रात हुआ। करंट के शिकार हुए बच्चे डीजे के पीछे लाइट पकड़कर चल रहे थे। चार किशोर गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए बैरसिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक किशोर को मृत घोषित कर दिया। तीन अन्य को गंभीर झुलसी अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक संदीप लोधा पुत्र शिवनारायण (16) ग्राम लोधीपुरा, थाना मलावर, जिला राजगढ़ का रहने वाला था और डीजे वाहन में लाइट पकड़ने का काम करता था। बुधवार की रात वह नजीराबाद थानांतर्गत ग्राम परसोरा में बारात में लाइट पकड़ने के लिए डीजे वाहन के साथ पहुंचा था। उसके साथ गांव का पप्पू लोधा (15), कृष्णपाल लोधा (12) और दीपक लोवंशी (17) भी लाइट पकड़ने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


नाच रहे थे बाराती
रात करीब दस बजे डीजे के साथ बारात निकाली जा रही थी। बाराती डीजे के पीछे डांस करते हुए चल रहे थे। इसी बीच डीजे वाहन ऊपर से निकल रहे बिजली के तार से टच हो गया, जिससे वाहन में करंट फैल गया। हादसे में लाइट लेकर चल रहे चारों बच्चों को करंट का जोरदार झटका लगा, जिससे वे बुरी तरह से झुलस गए। मौके पर बच्चों के कोई नाते-रिश्तेदार मौके पर नहीं थे। कुछ देर बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए बैरसिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से झुलसे संदीप लोधा को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीनों बच्चों को इलाज के लिए भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


पुलिस जानकारी देने से कतराती रही
डीजे वाहन में करंट हाईटेंशन अथवा सर्विस लाइन से फैला था, इसकी जानकारी नजीराबाद पुलिस को नहीं थी। यहां तक कि घायल बच्चों के बारे में भी जानकारी देने से पुलिस कतराती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed