फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Devotees thronged to visit Bholenath, CM offered prayers at Badwale Mahadev

Bhopal News: भोलेनाथ के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, सीएम ने बड़वाले महादेव में की पूजा-अर्चना

Sat, 18 Feb 2023 08:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 18 Feb 2023 08:43 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाशिवरात्रि पर्व पर भोपाल के बड़वाले महादेव मंदिर पहुंच कर आदि देव भगवान बाबा बटेश्वर की मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर जगत-कल्याण की कामना की।

विज्ञापन
Bhopal News: Devotees thronged to visit Bholenath, CM offered prayers at Badwale Mahadev
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर में आठ स्थानों से भोलेनाथ की बरातें निकाली गई। जिनमें दूल्हा बने शिव और झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाशिवरात्रि पर्व पर भोपाल के बड़वाले महादेव मंदिर पहुंच कर आदि देव भगवान बाबा बटेश्वर की मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर जगत-कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने "हर-हर महादेव- बटेश्वर महाराज की जय- दूल्हे राजा की जय-दुल्हन महारानी की जय" के उद्घोष के साथ बाबा बटेश्वर का तिलक कर आरती की तथा रथ खींच कर बारात में शामिल हुए। पुलिस बैंड द्वारा जनरल सेल्यूट दिया गया। भोपाल महापौर मालती राय, पूर्व महापौर आलोक शर्मा सहित अनेक जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
विज्ञापन

 
वहीं, संस्कृति विभाग ने जिला प्रशासन के सहयोग से भोजपुर स्थित शिव प्रांगण में 20 फरवरी तक भोजपुर महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed