फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Dead body of the third youth found who drowned in Ghoda Pachhad Dam, family members kept searchin

Bhopal News: घोड़ा पछाड़ डैम में डूबे तीसरे युवक की लाश मिली, रात भर परिजन डैम के किनारे करते रहे तलाश

Fri, 10 May 2024 01:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 10 May 2024 01:48 PM IST
सार

कल रात एसडीआरएफ के जवानों ने ही दो युवकों की लाश बरामद की थी। आज सुबह भी नगर निगम के गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीम ने ही तलाशी के दौरान अर्जन मालवीय का शव बरामद किया है।

विज्ञापन
Bhopal News: Dead body of the third youth found who drowned in Ghoda Pachhad Dam, family members kept searchin
तीसरे युवक की लाश मिली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलखिरिया थाना क्षेत्र के घोड़ापछाड़ डैम में डूमने से तीन युवकों की मौत हो चुकी है। गुरुवार देर रात दो युवकों की लाश बरामद हो गई थी, लेकिन तीसरे युवक अर्जुन का पता नहीं चल पाया था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गोताखोरों ने गहरे पानी से अर्जुन की लाश बरामद की है। सात दोस्त घोड़ापछाड़ डैम पिकनिक मनाने पहुंचे थे। अर्जन के परिजन रातभर डैम के किनारे टार्च के सहारे अपने दिल के टुकड़े की तलाश करते रहे। आज तीनों युवकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बिलखिरिया पुलिस के अनुसार  पिपलियां पेंदे खां निवासी अर्जुन मालवीय (20), नितिन नरबड़े (23), संजय मेहरा (27), दुर्गेश घाड़गे, अजय, शुभम अहीरे और सुमित साकले पिकनिक मनाने पहुंचे थे। सभी दोस्तों से मिलकर दाल-बाटी बनाई और खाना खाया। इसके बाद शाम करीब साढ़े चार बजे घर चलने से पहले डैम में नहाने लगे।
विज्ञापन


गहरे पानी में जाने के कारण डूबे
सभी युवक पिपलिया पेदे खां के रहने वाले थे और आपस में दोस्त थे। सभी एक साथ पहले भी पार्टी मनाने जा चुके हैं। कल भी सभी ने साथ में खाना खाया, इसके बाद तीन युवक नहाते समय गहरे पाने में जाने से डूबने लगे। किनारे में नहा रहे युवकों ने शोर मचाया और उन्हें बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन बचा नहीं सके। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और नगर निगम को सूचना दी थी।
विज्ञापन


एसडीआरएफ के जवानों ने तलाशा
कल रात एसडीआरएफ के जवानों ने ही दो युवकों की लाश बरामद की थी। आज सुबह भी नगर निगम के गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीम ने ही तलाशी के दौरान अर्जन मालवीय का शव बरामद किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवक कहीं शराब के नशे में तो नहीं थे। पुलिस को अभी तक की पड़ताल में शक है कि शराब के नशे में होने के कारण ही युवक डूबे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed