फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: CRPF jawan shot his wife with government rifle

Bhopal News: सरकारी राइफल से CRPF जवान ने पत्नी को मारी गोली, पुलिस को किया कॉल…फिर खुद कर ली आत्महत्या; जानें

Thu, 30 Jan 2025 11:29 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 30 Jan 2025 11:29 AM IST
सार

Bhopal News: भोपाल के बंगरसिया स्थित कॉलोनी में रहने वाले सीआरपीएफ जवान ने बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात 1:30 बजे गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। उसने पत्नी को दो से ज्यादा गोलियां मारी। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम और डायल 100 में खुद कॉल कर हत्या करने की जानकारी दी।

विज्ञापन
Bhopal News: CRPF jawan shot his wife with government rifle
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सीआरपीएफ के जवान ने बीती रात अपनी पत्नी को गोली मारने के बाद सरकारी राइफल से खुद को भी गोली मार ली। पत्नी को गोली मारने के बाद आरक्षक ने पुलिस और मकान मालिक को सूचना भी दी कि मैंने पत्नी की हत्या कर दी। कोई भी उसके मकान पर पहुंच पाता इसके पहले आरक्षक ने खुद को भी गोली मार ली।

विज्ञापन


दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने परिवार वालों को ज्यादा अहमियत देता था जिसके कारण पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। मिसरोद थाना प्रभारी मनीषराज सिंह भदौरिया ने बताया कि रविकांत वर्मा (35) सीआरपीएफ में आरक्षक थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग बंगरसिया स्थित सीआरपीएफ मुख्यालय में थी। रविकांत मूलत: भिंड जिले के रहने वाले थे। बंगरसिया कैंप के पास ही केपीटल ग्रीन कॉलोनी में अपनी पत्नी श्रेष्ठा वर्मा व दो बच्चों के साथ रहते थे।
विज्ञापन


यहां पर वे किराए के मकान में रहते थे। बीती रात करीब डेढ़ बजे रविकांत का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ तो रविकांत ने सरकारी राईफल इंसास से पत्नी श्रेष्ठा को गोली मार दी। गोली लगते ही पत्नी लहुलूहान होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद रविकांत ने डॉयल 100 पर कॉल कर पुलिस को बताया कि मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद रविकांत ने मकान मालिक को भी पत्नी की हत्या करने की बात बता दी। पुलिस अथवा मकान मालिक रविकांत के घर तक पहुंच पाते इसके पहले ही रविकांत ने सरकारी राइफल से खुद को भी गोली मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जब मौके पर पहुंचीं तो दोनों पत्नी पत्नी लहुलूहान हालत में जमीन पर पड़े हुए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों को शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना  कर दिया गया है। परिजनों के भिंड से आने के बाद दोनों के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।


पारिवारिक कलह बनी वजह

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पारिवारिक कलह की वजह से आरक्षक ने पहले पत्नी की हत्या की तथा बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली। रविकांत का अपने परिवार के लोगों से अधिक जुड़ाव था तथा वह पत्नी के मायके वालों से ज्यादा अहमियत अपने परिवार के लोगों को देता था। इसी वजह से दोनों के बीच अक्सर ही विवाद होता रहता था। माना जा रहा है कि इसी वजह से बुधवार की रात भी उनके बीच झगड़ा हुआ था जिसके परिणाम में यह घटना हो गई। चूंकि पति और पत्नी दोनों की ही मौत हो गई इसलिए अधिकृत रूप से किसी के बयान नहीं हुए हैं इसलिए पुलिस इस घटना के पीछे के अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed