फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Congress Sets Out to Strengthen Organization Through Minority Women; 'Project M' Launched in Bhop

Bhopal News: अल्पसंख्यक महिलाओं के जरिए संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, भोपाल में लॉन्च हुआ प्रोजेक्ट एम

Sat, 09 May 2026 07:48 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sat, 09 May 2026 07:48 PM IST
सार

भोपाल में कांग्रेस ने अल्पसंख्यक महिलाओं को संगठन से जोड़ने के लिए ‘प्रोजेक्ट एम’ लॉन्च किया। कार्यक्रम में पीसीसी चीफ ने कहा कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाना कांग्रेस का लक्ष्य है। मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन और बौद्ध समाज की महिलाओं को जोड़ने के लिए बनाई गई यह टीम गांव-गांव जाकर संगठन और कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करेगी।

विज्ञापन
Bhopal News: Congress Sets Out to Strengthen Organization Through Minority Women; 'Project M' Launched in Bhop
पीसीसी पहुंची महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में लंबे समय से सत्ता से बाहर कांग्रेस अब संगठन को मजबूत करने के लिए नए सामाजिक समीकरणों पर काम कर रही है। इसी रणनीति के तहत शनिवार को भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन में कांग्रेस ने ‘प्रोजेक्ट एम’ लॉन्च किया। इस अभियान के जरिए पार्टी अल्पसंख्यक समाज की महिलाओं को संगठन और नेतृत्व की मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश करेगी। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि यह केवल संगठनात्मक अभियान नहीं, बल्कि महिलाओं को नेतृत्व और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी दिलाने का सामाजिक और राजनीतिक संकल्प है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होता है, जब महिलाओं की आवाज नीति निर्माण तक पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन

राजनीति से दूर महिलाएं पहली बार पहुंचीं पीसीसी
कार्यक्रम में मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन और बौद्ध समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक इनमें कई महिलाएं ऐसी थीं, जो पहली बार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं। पार्टी का दावा है कि पिछले सात महीनों से इस अभियान की तैयारी की जा रही थी और प्रदेशभर से करीब 160 महिलाओं का नेतृत्व समूह तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन नहीं, समाज के बीच काम करेंगी महिलाएं
कांग्रेस ने इस महिला समूह की भूमिका पारंपरिक राजनीति से अलग रखी है। प्रोजेक्ट M से जुड़ी महिलाएं धरना-प्रदर्शन या सड़क पर होने वाले आंदोलनों का हिस्सा नहीं बनेंगी। उनकी जिम्मेदारी अपने-अपने समाज की महिलाओं के बीच संवाद बढ़ाने, कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाने और उन्हें राजनीतिक रूप से सक्रिय करने की होगी। पार्टी नेताओं का मानना है कि अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं की राजनीति में भागीदारी अभी भी सीमित है। ऐसे में यह अभियान उन्हें नेतृत्व और संगठन से जोड़ने का मंच बनेगा।


यह भी पढ़ें-नेता प्रतिपक्ष समेत कई नेताओं पर FIR दर्ज, सिंघार बोले-सरकार किसानों की आवाज से डर गई


‘प्रोजेक्ट एम’ का मतलब सिर्फ महिला नहीं, माइनॉरिटी
कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि ‘प्रोजेक्ट एम’’ में  एम का मतलब केवल महिला नहीं, बल्कि माइनॉरिटी यानी अल्पसंख्यक समाज के सभी वर्ग हैं। अभियान का उद्देश्य उन समुदायों तक पहुंचना है, जिनकी राजनीतिक भागीदारी अब तक सीमित रही है।

यह भी पढ़ें-भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियर्स बहाल, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा-बहाल कर दो


बेहतर प्रदर्शन पर मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
कांग्रेस ने संकेत दिए हैं कि प्रोजेक्ट M से जुड़ी सक्रिय महिलाओं को आगे नगरीय निकाय चुनाव में मौका दिया जा सकता है। प्रदर्शन और नेतृत्व क्षमता के आधार पर उन्हें संगठन में जिम्मेदारियां और चुनावी टिकट भी दिए जा सकते हैं।कार्यक्रम में संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले, प्रशिक्षण विभाग प्रभारी महेंद्र जोशी, मतदाता सूची की सह-प्रभारी आरिफा खान सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed