फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Clash Following Highway Blockade: FIR Registered Against Several Leaders, Including Leader of the Opposition;

हाईवे जाम के बाद टकराव: नेता प्रतिपक्ष समेत कई नेताओं पर FIR दर्ज, सिंघार बोले-सरकार किसानों की आवाज से डर गई

Sat, 09 May 2026 02:09 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sat, 09 May 2026 02:09 PM IST
सार

किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस के हाईवे जाम आंदोलन के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर प्रकरण दर्ज किया गया है। इसके बाद सियासत गरमा गई है। उमंग सिंघार ने सरकार पर किसानों की आवाज दबाने का आरोप लगाया, जबकि प्रशासन ने कानून व्यवस्था बिगड़ने के कारण कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
Clash Following Highway Blockade: FIR Registered Against Several Leaders, Including Leader of the Opposition;
कांग्रेस द्वारा किया गया चक्का जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस द्वारा किए गए चक्का जाम आंदोलन के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। प्रशासन ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांग्रेस के कई विधायकों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर दमनात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। दरअसल प्रदेश के कई हिस्सों में कांग्रेस ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य, फसल बीमा, खाद-बीज और बिजली की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया था। खलघाट सहित कई जगहों पर हाईवे जाम कर विरोध जताया गया। इसके बाद पुलिस ने आंदोलन में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं पर मामले दर्ज किए।
विज्ञापन


उमंग सिंघार का सरकार पर हमला
प्रकरण दर्ज होने के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया पर सरकार को घेरा। उन्होंने लिखा कि भाजपा सरकार किसानों की आवाज से डर गई है। सिंघार ने कहा कि किसानों के हक की बात करने पर सरकार समाधान देने के बजाय मुकदमे दर्ज कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या न्यूनतम समर्थन मूल्य मांगना अपराध है? क्या किसानों की फसल बीमा, खाद और बिजली की समस्याएं उठाना गुनाह है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। जरूरत पड़ी तो कार्यकर्ता लाठी भी खाएंगे और जेल भी जाएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एमपी में दो ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, आज 13 जिलों में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने बताया राजनीतिक दबाव
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार किसानों के मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए कार्रवाई कर रही है। पार्टी इसे लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने की कोशिश बता रही है। वहीं प्रशासन का कहना है कि हाईवे जाम होने से यातायात और कानून व्यवस्था प्रभावित हुई, इसलिए नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed