फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Congress furious over Gandhi Godse war film, warns talkies operators

Bhopal News: गांधी गोडसे एक युद्ध फिल्म पर भड़की कांग्रेस, टॉकीज संचालकों को दी चेतावनी

Fri, 13 Jan 2023 08:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 13 Jan 2023 08:11 PM IST
सार

गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी के मौके पर इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा। अभी तक फिल्म में महात्मा गांधी और उनके विचारों को पेश किया गया है। इस फिल्म के माध्यम से नाथूराम गोडसे के भी विचारों को भी जानने की कोशिश की गई है। 
 

विज्ञापन
Bhopal News: Congress furious over Gandhi Godse war film, warns talkies operators
गांधी गोडसे एक युद्ध - फोटो : insta

विस्तार

निदेशक राजकुमार संतोषी की फिल्म गांधी गोडसे एक युद्ध फिल्म पर मध्य प्रदेश में विवाद शुरू हो गया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद कांग्रेस ने शुक्रवार को भोपाल में फिल्म निर्देशक का पुतला फूंका और टॉकीज संचालकों को फिल्म के प्रदर्शन करने पर चेतावनी दी है।
विज्ञापन

 
कांग्रेस नेताओं ने गांधी गोडसे एक युद्ध फिल्म का विरोध करते हुए कहा कि भोपाल के किसी भी टॉकिज में फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा। पूर्व पार्षद मोनू सक्सेना ने फिल्म की रिलीज पर आपत्ति जताते हुए कहा कि टॉकिज संचालकों को खुली चेतावनी दी। सक्सेना ने कहा कि महात्मा गांधी के इतिहास के साथ किसी भी कीमत पर छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि गोडसे की औलादे महात्मा गांधी को गोडसे के साथ जोड़ने की कोशिश कर रही हैं। सक्सेना ने कहा कि भोपाल में यदि फिल्म रिलीज हुई तो जो अंजाम होगा कि उसकी जिम्मेदारी बीजेपी की होगी।
विज्ञापन

 
26 जनवरी को फिल्म होगी रिलीज
बता दें  गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी के मौके पर इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा। अभी तक फिल्म में महात्मा गांधी और उनके विचारों को पेश किया गया है। इस फिल्म के माध्यम से नाथूराम गोडसे के भी विचारों को भी जानने की कोशिश की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने निभाया फिल्म में मुख्य किरदार
इस फिल्म में महात्मा गांधी के किरदार में गुजराती फिल्म डायरेक्टर दीपक अंतानी नजर आने वाले हैं। और नाथूराम गोडसे का किरदार चिन्मय मंडलेकर ने निभाया है। बता दें कि इस फिल्म में राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा संतोषी भी अपना डेब्यू करती नजर आएंगी। तो वहीं इस फिल्म में तनीषा के अलावा आरिफ जकारिया और पवन चोपड़ा फिल्म में अहम भूमिकाओं में अभिनय करते हुए नजर आएंगे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed