फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News Collector offer to improve the city air PUC free on full tank

Bhopal News: शहर की हवा सुधारने के लिए कलेक्टर का ऑफर, फुल टैंक कराने पर PUC मुफ्त

Tue, 21 Nov 2023 07:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 21 Nov 2023 07:13 PM IST
सार

Bhopal News: भोपाल संभाग आयुक्त के बाद अब कलेक्टर ने राजधानी के AQI स्तर को लेकर जरूरी कदम उठाए हैं। उन्होंने मंगलवार को प्रशासन, आरटीओ, पॉल्यूशन कंट्रोल एवं पुलिस के साथ चर्चा की।

विज्ञापन
Bhopal News Collector offer to improve the city air PUC free on full tank
बैठक करते हुए कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल की बिगड़ती हवा को स्वच्छ बनाने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने अनूठी पहल की है। चार पहिया वाहनों में फुल टैंक पेट्रोल भरवाने पर उसकी पीयूसी (प्रदूषण की जांच) मुफ्त में की जाएगी। पंप संचालक को ये जांच फ्री में करना होगा। इसके लिए उन्होंने राजधानी के समस्त पेट्रोल पंपों को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


कलेक्टर आशीष सिंह ने भोपाल शहर के बिगड़ते AQI स्तर को देखते हुए एवं उसमें सुधार के लिये कई कदम उठाये हैं। उन्होंने इस संबंध में मंगलवार को प्रशासन, आरटीओ, पॉल्यूशन कंट्रोल एवं पुलिस को वाहनों के प्रदूषण स्तर की जांच करने के निर्देश दिये हैं। 
विज्ञापन


कमिश्नर ने भी ली थी बैठक
जिन वाहनों का पीयूसी न हो, उन पर चालानी कार्रवाई भी की जाए। ऐसे निर्देश भी कलेक्टर ने दिए हैं। कलेक्टर ने सभी पेट्रोल पम्पों पर पीयूसी की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। इसके पहले भोपाल संभाग कमिश्नर पवन शर्मा भी AQI स्तर को लेकर चिंता जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने भी बैठक लेकर जरूरी कदम उठाए जाने के लिए निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिगड़ रही हवा
बता दें, भोपाल की हवा लगातार खराब हो रही है। यहां एक्यूआई में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसके चलते लोगों को सांस लेने संबंधित बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। दीवाली के बाद से ही भोपाल और प्रदेश के कई शहरों में ऐसे हालात बन रहे हैं। इसके साथ ही सड़कों पर धूल, वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण से भी AQI स्तर बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed