फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: CMHO cracks down on doctors absent from duty, deducts 7 days' salary, issues notice

Bhopal News: ड्यूटी टाइम में गैरहाजिर डॉक्टरों पर सीएमएचओ की सख्ती, 7 दिन का वेतन काटा गया, थमाया गया नोटिस

Thu, 06 Nov 2025 09:27 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 06 Nov 2025 09:27 PM IST
सार

भोपाल में सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों की लापरवाही पर सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा ने सख्त रुख अपनाया है। औचक निरीक्षण में तीन डॉक्टर ड्यूटी टाइम पर गैरहाजिर मिले, जिन पर 7 दिन की वेतन कटौती और कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

विज्ञापन
Bhopal News: CMHO cracks down on doctors absent from duty, deducts 7 days' salary, issues notice
अस्पताल का नरीक्षण करने पहुंचे सीएमएचओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों की लापरवाही पर सीएमएचओ ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार सुबह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. मनीष शर्मा ने शहर के कई ओपीडी और डिस्पेंसरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन डॉक्टर ड्यूटी टाइम पर अनुपस्थित मिले, जिन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए 7 दिन का वेतन काटने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने कहा कि अब किसी भी चिकित्सक का वेतन तभी जारी किया जाएगा, जब उसकी उपस्थिति “सार्थक ऐप” पर दर्ज होगी। उपस्थिति रजिस्टर और ऐप, दोनों का मिलान अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन


कौन-कौन डॉक्टर पाए गए अनुपस्थित
निरीक्षण के दौरान सुबह 9:30 बजे सिविल डिस्पेंसरी बागसेवनिया में संस्था प्रभारी डॉ. स्मिता लाड, सुबह 10:30 बजे शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोकता में डॉ. सलोनी सिंह, और 11:30 बजे संजीवनी क्लिनिक हबीबिया स्कूल में डॉ. समरीन खान अनुपस्थित मिलीं। तीनों चिकित्सकों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-यश घनघोरिया बने एमपी यूथ कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, भोपाल के अभिषेक परमार रहे दूसरे
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्थक ऐप से जोड़ा जाएगा वेतन
सीएमएचओ ने निर्देश दिए हैं कि सभी चिकित्सकों की उपस्थिति सार्थक ऐप से लिंक की जाएगी। जिनकी उपस्थिति एप में दर्ज नहीं होगी, उनके वेतन भुगतान पर रोक लगाई जाएगी। सिविल सर्जन को यह भी निर्देश दिया गया है कि अक्टूबर माह में जिन डॉक्टरों की उपस्थिति ऐप पर दर्ज नहीं है, उनका वेतन जारी न किया जाए।

यह भी पढ़ें-सीएम बोले- वोटिंग के बीच हरियाणा चुनाव की बात कर जनता को भटका रहे हैं राहुल गांधी

लगातार लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
डॉ. शर्मा ने स्पष्ट कहा कि मरीजों को समय पर उपचार देना प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि किसी चिकित्सक को लगातार तीन बार नोटिस मिलने के बाद भी सुधार नहीं दिखता, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed