फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Chief Minister Yadav said in Bhopal – BJP's training is a method of shaping workers.

Bhopal News: भोपाल में मुख्यमंत्री यादव बोले- भाजपा का प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को गढ़ने की पद्धति है

Sun, 05 Apr 2026 10:28 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 05 Apr 2026 10:28 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को गढ़ने की अनोखी पद्धति है। भाजपा कार्यकर्ता भगवान राम और हनुमान जी के भक्त हैं, जो हर कठिनाई का सामना कर राष्ट्र सेवा में तत्पर रहते हैं।

विज्ञापन
Bhopal News: Chief Minister Yadav said in Bhopal – BJP's training is a method of shaping workers.
भोपाल जिला अध्यक्ष रविेंद्र यति, मुख्यमंत्री मोहन यादव, मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को भोपाल की नरेला विधानसभा के स्वामी विवेकानंद मंडल, भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं मध्यप्रदेश शासन के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शहीद भगत सिंह मंडल के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित किया। मुख्यमंत्री  ने कहा कि भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग अंदर के विकास को समाप्त कर कार्यकर्ताओं को गढ़ने की पद्धति है। भाजपा कार्यकर्ता भगवान श्रीराम और श्री हनुमान जी के भक्त हैं। वह हर कठिनाई से निकलकर राष्ट्र की सेवा के कार्यों में सदैव तत्पर रहते हैं। जम्मू-कश्मीर में पहले केसर की खेती होती थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भाजपा स्थापना दिवस: 14 जिलों में कार्यालय का भूमिपूजन, गांव-बस्ती चलो अभियान से जनता के बीच पहुचेंगे नेता
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी की केंद्र सरकार ने जब जम्मू-कश्मीर में धारा 370 लगा दिया, उसके बाद से वहां खून बहाना शुरू हुआ। धारा 370 हटने के बाद वहां खून-खराबा फिर बंद हो गया। कांग्रेस राम मंदिर निर्माण को लेकर तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति हमेशा करती रही है। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के कौशल को निखारने और सीखने के लिए आवश्यक होता है। संगठन शक्ति में भाजपा की सफलता और राष्ट्र उत्थान का हित निहित है। भाजपा का लक्ष्य सत्ता प्राप्त करना नहीं नहीं, बल्कि समाज के सभी वर्गों का कल्याण व उत्थान करना है। नरेला से विधायक और प्रदेश के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा की राजनीति करती है, जो देश के हर वर्ग के कल्याण और समृद्धि के लिए समर्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  कोतमा इमारत हादसा: मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख की सहायता, सीएम बोले- निष्पक्ष जांच होगी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed