फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Chief Minister remembers Guru Govind Singh on Veer Bal Diwas

वीर बाल दिवस: सीएम ने गुरु गोविंद सिंह को किया याद, केन-बेतवा को लेकर जयराम के बयान पर साधा निशाना, कही ये बात

Thu, 26 Dec 2024 03:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 26 Dec 2024 03:02 PM IST
सार

भोपाल में वीर बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरु गोविंद सिंह जी और उनके बच्चों के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि मुगलों के अत्याचारों के सामने गुरु गोविंद सिंह जी के परिवार ने हिंदू धर्म और देश की गरिमा को बचाने के लिए अद्वितीय बलिदान दिया।

विज्ञापन
Bhopal News: Chief Minister remembers Guru Govind Singh on Veer Bal Diwas
कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम मोहन यादव और बीडी शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यालय में वीर बाल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरु गोविंद सिंह जी के साहस और बलिदान को याद करते हुए कहा कि ऐतिहासिक घटना को स्मरण करें तो आज भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। गुरु गोविंद सिंह जी और उनके परिवार ने जो बलिदान दिया, वह कभी भुलाया नहीं जा सकता।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मुगलों ने हिंदू धर्म के लिए कठिन परीक्षाएं खड़ी कीं, लेकिन गुरु गोविंद सिंह जी के बच्चों ने स्वाभिमान और देश की गरिमा को बचाने के लिए अपना बलिदान दिया। छोटे बच्चों को दीवार में चुनवा दिया गया, जो इतिहास की सबसे हृदयविदारक घटनाओं में से एक है। उनकी वीरता को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है, ताकि नई पीढ़ी उनके बलिदान को याद रखे। सीएम यादव ने प्रार्थना करते हुए कहा कि जीवन में ऐसी दुर्दांत घटनाएं फिर कभी न घटें। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए और देश के विकास में योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता जय राम रमेश के ट्वीट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शब्द भले ही जयराम रमेश के हैं, लेकिन उसके पीछे के भाव राहुल गांधी और कांग्रेस परिवार के हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जहां विकास का काम हुआ, गरीबों के लिए काम हुआ और हमारे संकल्पों की पूर्ति हुई और समाज साथ आया। वहीं कांग्रेस के पेट में दर्द शुरू हो जाता है और यह इस बात का प्रमाण है कि जयराम रमेश बोल रहे हैं... लेकिन जयराम रमेश के ट्वीट के पीछे के यह पूरे भाव राहुल गांधी के हैं और कांग्रेस परिवार के यह शब्द हैं। इनकी लाइन ही विकास विरोधी है। मैं कांग्रेस से पूछता हूं कि वो बुंदेलखण्ड में हो रहे विकास कार्यों के साथ हैं या विरोध में?
विज्ञापन
विज्ञापन



केन बेतवा लिंक परियोजना का विरोध जनता का अपमान है
प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा केन बेतवा लिंक परियोजना का विरोध बुंदेलखंड की जनता का अपमान है। यह केवल विकास की परियोजना नहीं, बल्कि सामाजिक और धार्मिक अनुष्ठान हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता जवाब दें क्या वह जयराम रमेश के ट्वीट से सहमत हैं। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री को बधाई देना चाहता हूं। माननीय प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड की धरती पर केन बेतवा लिंक परियोजना का अटल जी की जन्म जयंती पर शुभारंभ कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी। कल ऐतिहासिक कार्यक्रम हुआ, जनसैलाब उमड़ा था, लेकिन दुर्भाग्य है कि कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने इस योजना का ट्वीट करके विरोध किया। उससे साबित होता है कि कांग्रेस न सिर्फ विकास विरोधी है, बल्कि गरीबों के जीवन में बदलाव न आए कांग्रेसी ये चाहती है। जिस प्रकार से जयराम रमेश ने ट्वीट किया है, उन्होंने और कांग्रेस ने बुंदेलखंड की जनता का अपमान किया है। बुंदेलखंड की दशा और दिशा इस परियोजना से बदलने वाली है। यह केवल विकास की परियोजना नहीं, बल्कि सामाजिक और धार्मिक अनुष्ठान है। बुंदेलखंड के कांग्रेस नेताओं को कहना चाहता हूं कि क्या आप जयराम रमेश के ट्वीट का समर्थन करते हैं नहीं तो आप जवाब दीजिए। बुंदेलखंड के जीवन बदलने की आधारशिला प्रधानमंत्री मोदी जी ने रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed