{"_id":"64bf6a831743f0ee8102306f","slug":"bhopal-news-case-filed-against-editor-of-monthly-magazine-for-writing-abusive-words-against-chief-minister-an-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: शिवराज और नरोत्तम मिश्रा के लिए अपशब्दों का प्रयोग, मासिक पत्रिका के संपादक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: शिवराज और नरोत्तम मिश्रा के लिए अपशब्दों का प्रयोग, मासिक पत्रिका के संपादक पर केस दर्ज
Tue, 25 Jul 2023 02:12 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 25 Jul 2023 02:12 PM IST
सार
एक मासिक पत्रिका ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया है। पुलिस ने इस मामले में मासिक पत्रिका के संपादक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश की राजधानी से प्रकाशित एक मासिक पत्रिका में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के लिए अपशब्द लिखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मासिक पत्रिका के संपादक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी लोकेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि राजेश कुमार मिश्रा ने इस संबंध में लिखित शिकायत की थी। इसमें उन्होंने बताया था कि रचना नगर में रहने वाले एक मासिक पत्रिका के संपादक नरेन्द्र सिंह ने अपनी पत्रिका में जून व जुलाई में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया है। यह अपशब्द पत्रिका में छपे भी हैं। पुलिस ने इस मामले में मासिक पत्रिका के संपादक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
