{"_id":"6854db3b296346147b0d794d","slug":"bhopal-news-bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-bullet-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: बुलेट की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, जल्दबाजी में गलत दिशा में जाने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: बुलेट की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, जल्दबाजी में गलत दिशा में जाने से हुआ हादसा
Fri, 20 Jun 2025 09:23 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 20 Jun 2025 09:23 AM IST
सार
सुरेंद्र जल्दी के चलते वह रॉन्ग साइड से फ्लाईओवर पर चढ़ गया, जहां सामने से आ रही तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने उसे टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सुरेंद्र रजक का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल के लालघाटी चौराहे के पास बाइक सवार एक युवक को बुलेट ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। युवक के पिता मालीपुरा स्थित चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं। वह भैंसाखेड़ी स्थित चिरायु अस्पताल से पिता के लिए इंजेक्शन लेकर मालीपुरा स्थित चिरायु अस्पताल आ रहा था। हादसे में बुलेट सवार दोनों युवक भी घायल हुए है, जिनका इलाज चल रहा है। जिस युवक की मौत हुई है, उसकी दो माह पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
कोहफिजा पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय सुरेंद्र रजक पीरगेट का रहने वाला था और एक ज्वैलरी की दुकान में काम करता था। सुरेन्द्र के पिता कंछेदीलाल रजक बीमार हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिरायु अस्पताल के चिकित्सकों ने कहा कि कंछेदीलाल को एक इंजेक्शन लगना है, जो इस अस्पताल में नहीं है। वह इंजेक्शन भैंसाखेड़ी स्थित चिरायु अस्पताल से लाना होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- खरगोन के बैड़िया में 266 करोड़ की विकास सौगात, सीएम बोले- मुख्यमंत्री बस योजना’ जल्द होगी शुरू
विज्ञापन
पुलिस ने कोहेफिजा थाना प्रभारी केजी शुक्ला ने बताया कि युवक सुरेन्द्र ब्रिज पर रांग साइड चल रहा था। वह पिता के लिए जल्दी इंजेक्शन लाने के लिए रांग साइड से चल रहा था, जिसकी वजह से वह फ्लाईओवर पर चढ़ गया। सामने से तेजी से आ रही बुलेट ने टक्कर मार दी। हादसे में सुरेन्द्र के सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसकी वजह से खून अधिक बह गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुलेट जब्त कर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। बुलेट सवार दोनों युवक भी घायल हैं। सुरेन्द्र की दो माह पहले अप्रैल में शादी हुई थी। युवक की मौत के बाद परिजन बदहवाश हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुलेट सवार घायल युवक बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। स्वस्थ होने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।
