{"_id":"6854bf590c5aba7e21083e5c","slug":"mp-news-development-gift-of-266-crores-in-badiya-of-khargone-cm-said-mukhyamantri-bus-yojana-will-start-s-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: खरगोन के बैड़िया में 266 करोड़ की विकास सौगात, सीएम बोले- मुख्यमंत्री बस योजना’ जल्द होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: खरगोन के बैड़िया में 266 करोड़ की विकास सौगात, सीएम बोले- मुख्यमंत्री बस योजना’ जल्द होगी शुरू
Fri, 20 Jun 2025 07:25 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 20 Jun 2025 07:25 AM IST
सार
प्रदेश में विकास की गति को और तेज करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को खरगोन जिले की बड़वाह विधानसभा के ग्राम बेड़िया में आयोजित जनसभा में 266 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व भूमिपूजन किया।
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को खरगोन जिले की बड़वाह विधानसभा के ग्राम बेड़िया में आयोजित जनसभा में प्रदेशवासियों को 266 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 24 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 138.29 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई ‘अम्बा रोडिया माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना’ विशेष रूप से उल्लेखनीय है। यह योजना नर्मदा घाटी विकास विभाग द्वारा क्रियान्वित की गई है, जिससे लगभग 40 ग्रामों के 9915 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी। इससे क्षेत्र के हजारों किसानों को लाभ मिलेगा और कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर से नहीं उड़ सके और इंदौर से सड़क मार्ग से बैड़िया पहुंचे। रास्ते में कसरावद में नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ सेल्फी लेकर आत्मीयता का परिचय दिया।
ये भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश में पदोन्नति नियम 2025 लागू, अधिसूचना जारी, जल्द शुरू होगी डीपीसी प्रक्रिया
मुख्यमंत्री बस योजना जल्द होगी शुरू
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि "पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में प्रदेशभर में सरकारी बसों को बंद कर दिया गया था। अब हमारी सरकार उन्हें 'मुख्यमंत्री बस योजना' के तहत पुनः प्रारंभ करेगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि सनावद क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य एमपीआरडीसी द्वारा कराया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Mp Weather: प्रदेश के 17 से ज्यादा जिलों में हुई बारिश, तापमान में आई गिरावट, 4 दिन प्रदेश में बदला रहेगा मौसम
लाड़ली बहनों को मिलेगी राखी पर विशेष राशि
मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि "राखी पर्व पर लाड़ली बहनों के खातों में 250 रुपए डाले जाएंगे। यह राशि क्रमशः बढ़ाकर वर्ष 2028 तक 3000 रुपए प्रति माह की जाएगी। उन्होंने कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के बहनों को लेकर दिए गए विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "ऐसी भाषा किसी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देती।
ये भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: पहली बार कुष्ठ रोगियों के साथ मनाया जाएगा योग का पर्व, कृष्णा गुरु करेंगे संवाद
सिकलसेल रोगियों को प्रमाण-पत्र
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सिकलसेल रोगियों व सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए और "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का यह भावनात्मक क्षण जनमानस के लिए प्रेरणादायक बना। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि "हमारी सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के हर नागरिक को विकास का सीधा लाभ मिले। सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना हमारी प्राथमिकताएं हैं।
ये भी पढ़ें- MP News: भोपाल का 90 डिग्री मोड़ वाला ब्रिज बना सेल्फी स्पॉट, देखने पहुंच रहे लोग, अब PWD करेगा री-डिजाइन
प्रमुख परियोजनाएं जिनका हुआ लोकार्पण / भूमिपूजन:
- अम्बा रोडिया सिंचाई योजना (138.29 करोड़ रु.)
- सीएम राइज़ स्कूल
- मेडिकल कॉलेज की बाउंड्रीवॉल
- अस्पताल एवं स्कूल भवन निर्माण
- सड़क निर्माण कार्य