{"_id":"68fa4b5235cb4ffb340c1e58","slug":"bhopal-news-bhai-dooj-festival-celebrated-with-traditional-gaiety-in-bhopal-mayor-honored-the-sanitation-fri-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News:भोपाल में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया भाई दूज पर्व,महापौर ने सफाई मित्र भाइयों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News:भोपाल में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया भाई दूज पर्व,महापौर ने सफाई मित्र भाइयों का किया सम्मान
Thu, 23 Oct 2025 09:10 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Thu, 23 Oct 2025 09:10 PM IST
सार
राजधानी भोपाल में पारंपरिक उल्लास के साथ भाई दूज पर्व मनाया गया। महापौर मालती राय ने अपने सफाई मित्र भाइयों का सम्मान करते हुए उन्हें मिठाई खिलाई और तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं। हापौर राय ने कहा कि ये हमारे वो भाई हैं जिनकी मेहनत और समर्पण से भोपाल ने देशभर में स्वच्छता रैंकिंग में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
महापौर मालती राय सफाई मित्र भाइयों के साथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाई दूज के शुभ अवसर पर आज महापौर निवास पर भोपाल की महापौर मालती राय ने अपने “सफाई मित्र भाइयों” का सम्मान करते हुए उन्हें मिठाई खिलाई और तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं। इस विशेष अवसर पर पार्षद बहनों के साथ एमआईसी सदस्य आरके सिंह बघेल, ज़ोन अध्यक्ष बृजला सचान, आरती अनेजा, पार्षद राकेश यादव सहित भाजपा की मातृशक्ति उपस्थित रही। महापौर राय ने कहा कि ये हमारे वो भाई हैं जिनकी मेहनत और समर्पण से भोपाल ने देशभर में स्वच्छता रैंकिंग में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इन्हें स्वस्थ और खुश रखना हमारा दायित्व है। भाई दूज के इस शुभ दिन हमने अपने इन भाइयों को सम्मानित कर आशीर्वाद दिया।”
महापौर राय ने सुनाई कथा
कार्यक्रम के दौरान महापौर राय ने उपस्थित पार्षदों और सफाई मित्रों को “यमुना जी और उनके भाई यमराज” की पौराणिक कथा सुनाई और भाई-बहन के इस अनोखे बंधन का महत्व बताया। महिला पार्षदों ने भी सफाई मित्र भाइयों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और सुख-समृद्धि की शुभकामनाएँ दीं।
यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश की हवा में होने लगा सुधार, कई शहरों में बेहतर स्थिति दर्ज, ग्वालियर में अभी AQI 200 पार
विज्ञापन
भोपाल में उमंग और अपनापन के साथ मना भाई दूज
शहरभर में आज भाई दूज का त्योहार हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की लंबी आयु की कामना की, वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार देकर स्नेह व्यक्त किया। मंदिरों और घरों में सुबह से पूजा-पाठ और तिलक के कार्यक्रम हुए।नगर निगम परिसर से लेकर कॉलोनियों और मोहल्लों तक भाई-बहन के इस स्नेह पर्व ने भोपाल को रिश्तों की मिठास और अपनापन से भर दिया। महापौर राय ने कहा कि,भाई दूज केवल एक पारंपरिक त्योहार नहीं, बल्कि एक अवसर है।
यह भी पढ़ें-हर जिले तक पहुंचेगी सुपर स्पेशालिटी सुविधा, डिप्टी CM बोले- इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर