फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Beautician was raped for several months on the pretext of marriage

Bhopal News: ब्यूटीशियन को शादी का झांसा देकर कई माह तक किया दुष्कर्म, दबाव बनाया तो की मारपीट, केस दर्ज

Mon, 14 Apr 2025 07:41 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 14 Apr 2025 07:41 AM IST
सार

पीड़िता ने जब रौनक से शादी की बात की तो उसने जॉब और पैसे की अच्छी व्यवस्था होने पर शादी करने का झांसा दिया और दुष्कर्म करता रहा। जब युवती ने दबाव बनाया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।

विज्ञापन
Bhopal News: Beautician was raped for several months on the pretext of marriage
दुष्कर्म (सांकेतिक तस्तवीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक ब्यूटीशियन से दुष्कर्म और मारपीट का प्रकरण सामने आया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और शादी का दबाव बनाने पर युवती के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
हबीबगंज थाना पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय ब्यूटीशियन एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। वर्ष 2022 में उसकी दोस्ती रौनक सिंह उर्फ राजू ठाकुर नाम के युवक से हो गई थी। जल्दी ही दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। रौनक सिंह ने ब्यूटीशियन को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और कई महीनों तक शारीरिक शोषण करता रहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बेटे की हरकत पर घिरे भाजपा विधायक, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ माह पहले पीड़िता ने जब रौनक से शादी की बात की तो उसने फिर से जॉब और पैसे की अच्छी व्यवस्था होने पर शादी करने का झांसा दिया। पीड़िता ने कहा कि तीन साल से दुष्कर्म कर रहे हो, अब शादी करो। इतना सुनते ही आरोपी आक्रोशित हो गया और पीड़िता के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के बाद युवती ने रिश्ते सुधारने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने फोन ही रिसीव करना बंद कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करा दिया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed