फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Allegations of threatening beneficiaries of the 'Ladli Behna' scheme, Women's Congress protests i

Bhopal News: लाडली बहनों को धमकी देने का आरोप, महिला कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, मंत्री शाह का पुतला जलाया

Mon, 15 Dec 2025 06:35 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 15 Dec 2025 06:35 PM IST
सार

लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को कथित धमकी भरे बयान के विरोध में महिला कांग्रेस ने भोपाल में मंत्री विजय शाह का पुतला जलाया। महिला कांग्रेस ने बयान को महिलाओं का अपमान बताते हुए मुख्यमंत्री से मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की और चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

विज्ञापन
Bhopal News: Allegations of threatening beneficiaries of the 'Ladli Behna' scheme, Women's Congress protests i
महिला कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को लेकर कथित धमकी भरे बयान के विरोध में मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस ने सोमवार को भोपाल में प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह का पुतला जलाकर जोरदार प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मंत्री का बयान महिलाओं का अपमान है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन



महिलाओं को डराने की कोशिश
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने कहा कि मंत्री विजय शाह द्वारा अधिकारियों की बैठक में यह कहना कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल न होने वाली लाडली बहनों की जांच कराई जाए, न केवल अनुचित है बल्कि महिलाओं को डराने की कोशिश भी है। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना के तहत मिलने वाला लाभ महिलाओं का अधिकार है, कोई एहसान नहीं, और इस तरह के बयान सरकार की सोच को उजागर करते हैं।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-विधानसभा के विशेष सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक कल, रणनीति को मिलेगा अंतिम रूप
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग
रीना बौरासी सेतिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंत्री विजय शाह को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी मंत्री द्वारा महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा चुकी हैं। महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में मंत्री विजय शाह के पुतले जलाए जाएंगे और जिला स्तर पर ज्ञापन सौंपकर आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान फरजाना खान, सुजाता दामले, पार्वती मौर्य, अल्फा, माया विश्वकर्मा, सरोज गुजरे, गीता बघेल, शबनम, सोनू सहित जिला महिला कांग्रेस की कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं। महिला कांग्रेस ने एक सुर में कहा कि महिलाओं के सम्मान से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-वोटर लिस्ट की सघन पड़ताल, मृत-गायब और शिफ्टेड मतदाताओं का हो रहा सत्यापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed