फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Intensive scrutiny of the voter list; the Collector himself has taken to the field to verify dece

Bhopal News: वोटर लिस्ट की सघन पड़ताल, मृत-गायब और शिफ्टेड मतदाताओं का हो रहा सत्यापन

Mon, 15 Dec 2025 05:55 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 15 Dec 2025 05:55 PM IST
सार

भोपाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत मृत, गायब और शिफ्टेड मतदाताओं की दो दिवसीय सघन जांच शुरू हुई है। 2 लाख से अधिक वोटर्स के सत्यापन के लिए 551 अधिकारी मैदान में उतरे हैं, जबकि कलेक्टर ने खुद 92 मतदाताओं का वेरिफिकेशन कर अभियान की निगरानी की।
 

विज्ञापन
Bhopal News: Intensive scrutiny of the voter list; the Collector himself has taken to the field to verify dece
भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह खुद वेरिफिकेशन के लिए पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत वोटर लिस्ट की बड़ी पड़ताल शुरू हो गई है। मृत, गायब, शिफ्टेड, डबल और अन्य श्रेणियों (ASDR) में दर्ज मतदाताओं की सच्चाई जानने के लिए अगले दो दिन तक प्रशासन घर-घर जाकर सत्यापन करेगा। इस दौरान 2 लाख से अधिक मतदाताओं की जांच का लक्ष्य रखा गया है।सोमवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह खुद सुभाषनगर इलाके में वेरिफिकेशन के लिए पहुंचे। भोपाल मध्य विधानसभा के एक पोलिंग बूथ पर उन्होंने 92 मतदाताओं की व्यक्तिगत जांच का जिम्मा लिया। एक घर पर पहुंचकर उन्होंने पूछा रामबाई क्या यहां रहती हैं?” जवाब मिला नहीं, वे दूसरे इलाके में शिफ्ट हो चुकी हैं। इसके बाद कलेक्टर ने संबंधित मतदाता का नया पता और मोबाइल नंबर नोट कराया, ताकि सही स्थान पर सत्यापन हो सके।

विज्ञापन




551 अफसर-कर्मचारी लगाए गए
ASDR श्रेणी में दर्ज मतदाताओं की जांच के लिए जिलेभर में 551 अधिकारियों, बीएलओ और सुपरवाइजरों को तैनात किया गया है। 15 और 16 दिसंबर को सभी अधिकारी अपने-अपने बूथ क्षेत्र में जाकर मतदाताओं के घरों पर दस्तक देंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि एसआईआर के दौरान दर्ज की गई जानकारी सही है या नहीं।
विज्ञापन


वरिष्ठ अफसरों को भी बूथ की जिम्मेदारी
कलेक्टर ने साफ निर्देश दिए हैं कि यह प्रक्रिया सिर्फ औपचारिक न रहे। निगम कमिश्नर, जिला पंचायत सीईओ, एडीएम, एसडीएम से लेकर तहसीलदार और नायब तहसीलदार तक को अलग-अलग मतदान केंद्र सौंपे गए हैं। सभी अधिकारी सीधे फील्ड में जाकर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-MP में ठंड के साथ कोहरे की दस्तक, 14 जिलों में अलर्ट, ग्वालियर-चंबल सबसे ज्यादा प्रभावित



विधानसभावार सामने आई बड़ी तस्वीर
भोपाल की वोटर लिस्ट में करीब 4 लाख 79 हजार ऐसे मतदाता सामने आए हैं, जो अपने पते पर नहीं मिले या दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं। इनमें 31 हजार से अधिक मतदाता मृत पाए गए हैं।गोविंदपुरा विधानसभा में सबसे ज्यादा मतदाता शिफ्ट हुए हैं।नरेला विधानसभा में मृत मतदाताओं की संख्या अधिक सामने आई है।हुजूर, भोपाल मध्य, दक्षिण-पश्चिम और उत्तर विधानसभा में भी हजारों मतदाता ASDR श्रेणी में दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें-विधानसभा का एक दिनी विशेष सत्र 17 दिसंबर को, विकसित मध्य प्रदेश बनाने पर होगी चर्चा, अधिसूचना जारी

गलती हो तो सुधरवाने का मौका
उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता ने बताया कि ASDR श्रेणी की विधानसभावार सूची जिले की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। मतदाता खुद सूची देखकर अगर कोई त्रुटि पाते हैं, तो उसे सुधारने के लिए सूचना दे सकते हैं। प्रशासन का दावा है कि इस सघन अभियान से वोटर लिस्ट को पूरी तरह शुद्ध और अपडेट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed