फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Air travel relief on the Bhopal-Bengaluru route, Air India introduces special flights, options in

Bhopal News: भोपाल-बेंगलुरु रूट पर हवाई राहत, एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट, 6 दिन बढ़े विकल्प

Sun, 14 Dec 2025 03:43 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 14 Dec 2025 03:43 PM IST
सार

यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए एयर इंडिया ने भोपाल-बेंगलुरु रूट पर 14 से 19 दिसंबर तक अतिरिक्त फ्लाइट शुरू की है। इससे इस अवधि में दोनों शहरों के बीच रोजाना चार उड़ानें उपलब्ध होंगी, जिससे त्योहारों और बिजनेस ट्रैवल के दौरान यात्रियों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Bhopal News: Air travel relief on the Bhopal-Bengaluru route, Air India introduces special flights, options in
राजा भोज एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारी सीजन और बढ़ते बिजनेस ट्रैवल के दबाव के बीच भोपाल से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। एयर इंडिया ने बेंगलुरु-भोपाल-बेंगलुरु सेक्टर पर सीमित अवधि के लिए एक अतिरिक्त फ्लाइट शुरू करने का फैसला किया है। यह विशेष सेवा 14 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 तक संचालित की जाएगी।
विज्ञापन


बढ़ती मांग को देखते हुए उठाया यह कदम
राजा भोज एयरपोर्ट से दक्षिण भारत के प्रमुख आईटी हब बेंगलुरु के लिए बढ़ती मांग को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। एयर इंडिया के जारी शेड्यूल के अनुसार, फ्लाइट नंबर AI 3391 दोपहर 2:30 बजे बेंगलुरु से उड़ान भरकर भोपाल पहुंचेगी। वहीं, वापसी में AI 3392 शाम 3:05 बजे भोपाल से रवाना होकर बेंगलुरु जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-युवा कांग्रेस में घमासान, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर विवाद, PCC में फिर विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


यह उड़ान अस्थायी रूप से जोड़ी गई है
एयरलाइन अधिकारियों के मुताबिक, यह उड़ान अस्थायी रूप से जोड़ी गई है, ताकि त्योहारों और कॉर्पोरेट यात्राओं के कारण बढ़े यात्री भार को संभाला जा सके। वर्तमान में इस रूट पर इंडिगो एयरलाइंस रोजाना दो फ्लाइट्स चला रही है, जबकि वीकेंड पर यह संख्या तीन हो जाती है।अब एयर इंडिया की अतिरिक्त फ्लाइट जुड़ने से 14 से 19 दिसंबर के बीच भोपाल–बेंगलुरु सेक्टर पर प्रतिदिन कुल चार उड़ानें उपलब्ध रहेंगी। इससे न सिर्फ टिकट की उपलब्धता बेहतर होगी, बल्कि यात्रियों को समय चुनने में भी ज्यादा विकल्प मिलेंगे।

यह भी पढ़ें-मप्र प्रेस क्लब का 33वां स्थापना समारोह कल, मध्यप्रदेश का मान बढ़ाने वाली विभूतियां होंगी सम्मानित
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed