फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Madhya Pradesh Press Club's 33rd Foundation Day Celebration Eminent Personalities to be Honored

MP News: मप्र प्रेस क्लब का 33वां स्थापना समारोह कल, मध्यप्रदेश का मान बढ़ाने वाली विभूतियां होंगी सम्मानित

Sat, 13 Dec 2025 08:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 13 Dec 2025 08:26 PM IST
सार

MP Press Club's 33rd Foundation Day: मध्य प्रदेश प्रेस क्लब 14 दिसंबर को भोपाल में 33वां स्थापना समारोह आयोजित कर रहा है। कार्यक्रम में ‘मप्र रत्न अलंकरण’ और ‘मध्यप्रदेश श्री सम्मान’ से विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा, साथ ही भविष्य के मध्यप्रदेश पर परिचर्चा होगी।
 

विज्ञापन
MP News: Madhya Pradesh Press Club's 33rd Foundation Day Celebration Eminent Personalities to be Honored
मप्र प्रेस क्लब का 33वां स्थापना समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्रकारिता की गरिमामयी परंपरा को सुदृढ़ करते हुए मध्य प्रदेश प्रेस क्लब अपने स्थापना के 33 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भव्य ‘मप्र रत्न अलंकरण एवं मध्यप्रदेश श्री सम्मान समारोह’ का आयोजन कर रहा है। यह समारोह रविवार 14 दिसंबर को प्रातः 10:30 बजे से भोपाल स्थित रवीन्द्र भवन के अंजनी सभागार में आयोजित होगा।

विज्ञापन

 
सम्मान समारोह का उद्देश्य और महत्व
मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. नवीन आनंद जोशी ने बताया कि यह आयोजन उन विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के लिए है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां अर्जित कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है। समारोह को पत्रकारिता, संस्कृति और सृजनात्मक योगदान के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

 
मुख्य अतिथि और विशिष्ट उपस्थिति
समारोह के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष माननीय नरेन्द्र सिंह तोमर होंगे। कार्यक्रम को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम जी महाराज, परमाध्यक्ष शारदा पीठाधीश्वर एवं अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, हरिद्वार, ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करेंगे। पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर ध्यानश्री स्वामी शैलेशानंद गिरि महाराज आशीर्वचन देंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर उपस्थित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विविध क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों का सम्मान
प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा और महासचिव डॉ. शिशिर उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष पत्रकारिता, कला, संस्कृति, खेल, सिनेमा, शिक्षा और सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली अनेक हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कमेंटेटर पद्मश्री सुशील दोषी, शास्त्रीय गायिका कलापिनी कोमकली, अमर उजाला समूह के डिजिटल हेड एवं वरिष्ठ पत्रकार जयदीप कर्णिक, भारतीय फिल्म इतिहास में बिना रीटेक बनी ‘वन शॉट मूवी’ दिल्ली 2020 के निर्माता-निर्देशक देवेन्द्र मालवीय, फैशन जगत की मुमताज खान, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश गौतम, नृत्यांगना अमृता जोशी, न्यूज एडिटर सोनल भारद्वाज और निर्देशक प्रीतिश मेहता शामिल हैं।
 
अन्य सम्मानित व्यक्तित्व
समारोह में एयर कमोडोर आशुतोष चतुर्वेदी (कारगिल विजय के नायक), अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी चित्रा बाजपेई, प्रो. संजय द्विवेदी (पूर्व महानिदेशक, भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली), नीता दीप वाजपेई, श्रीमती पूनम चौकसे, ऋषि राज सिंह सिसोदिया, चित्रकार सुलेखा गुर्जर, आयुर्वेदाचार्य डॉ. शिवदयाल बर्डे तथा अभिषेक गोयल को भी उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
 
परिचर्चा और कार्यक्रम संचालन
आयोजन के दौरान ‘भविष्य का मध्यप्रदेश कैसा हो?’ विषय पर विशेष परिचर्चा भी होगी, जिसमें विशेषज्ञ प्रदेश के सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक विकास की भावी दिशा पर विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम का संचालन उद्घोषक आशीष दवे करेंगे।

यह भी पढ़ें- Maheshwar News: महेश्वर में बनेगा खेल स्टेडियम, प्रभारी मंत्री सारंग ने की घोषणा; विधायक मेव की थी मांग

 
मुख्य आकर्षण: न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल
डॉ. नवीन आनंद जोशी ने बताया कि समारोह का प्रमुख आकर्षण सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल की उपस्थिति होगी, जिन्होंने राम मंदिर मामले पर ऐतिहासिक निर्णय दिया था। जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त न्यायमूर्ति अग्रवाल पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। एशिया में सर्वाधिक निर्णय देने का रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज है और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में रहते हुए उन्होंने मध्यप्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय सुनाए हैं।
 
समारोह का व्यापक संदर्भ
मध्य प्रदेश प्रेस क्लब का यह स्थापना समारोह सम्मान और गौरव के साथ-साथ प्रदेश की बौद्धिक, सांस्कृतिक और सृजनात्मक ऊर्जा का उत्सव माना जा रहा है, जो मध्यप्रदेश को भविष्य की नई दिशाओं की ओर प्रेरित करने का संदेश देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed