फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: After the red mark in Kolar, residents are in panic, fear and fear after the blue mark

Bhopal News: कोलार में लाल के बाद नीले निशान की दहशत, खौफ और डर में रहवासी, जानें क्या है मामला

Mon, 27 Nov 2023 12:00 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 27 Nov 2023 12:00 PM IST
सार

कोलार सिक्स लेन रोड के निर्माण में रोड़ा बन रहे अतिक्रमण को एक बार फिर चिन्ह्नित किया जा रहा है। इसके लिए घर और दुकान के बाहर नीले निशान लगाकर उस पर फीट की संख्या भी लिखी जा रही है। इसके पहले यहां इस प्रकार से लाल निशान लगाए गए थे। 

विज्ञापन
Bhopal News: After the red mark in Kolar, residents are in panic, fear and fear after the blue mark
घरों और दुकानों के बाहर नीले रंग से लगाए गए निशान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के कोलार क्षेत्र में लाल निशान के बाद नीले निशान से दहशत का माहौल बना है। घर और दुकानों के बाहर लगे इन नीले निशान को देखकर हर कोई खौफ और डर में है। दरअसल कोलार सिक्स लेन रोड की जद में आ रहे कई निर्माणों को तोड़ा जाना है। एक साल पहले इन्हें चिंह्नित कर यहां लाल निशान लगाए गए थे। अब एक बार फिर यहां नीले निशान लगाए जा रहे हैं। घर और दुकान के बाहर लगाए जा रहे इन नीले निशानों ने यहां के रहवासी और कारोबारियों को टेंशन में ला दिया है। 
विज्ञापन


यहां लगे निशान 
पीडब्ल्यूडी की टीम ने बीमाकुंज से लेकर अनुपम अस्पताल और अनुपम अस्पताल से लेकर ललिता नगर तक दर्जनों मकान, दुकान और व्यावसायिक संस्थानों पर नीले निशान लगाने का काम किया है। एक साइड की रोड का काम लगभग पूरा हो गया है। अब दूसरी साइड का काम किया जाना है। ऐसे में अतिक्रमण हटाने के लिए ये निशान लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


कलेक्टर के दौरे के बाद आई तेजी
बता दें, कलेक्टर आशीष सिंह ने शुक्रवार को कोलार सिक्स लेन रोड के निर्माण कार्य का मुआयना किया था। उन्होंने कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए थे। उनके इस दौरे के बाद से ही यहां पर काम में गति देखने को मिल रही है। पीडब्ल्यूडी विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने ही कलेक्टर को यह जानकारी दी थी कि अवैध अतिक्रमण न हटाए जाने के कारण ही काम अपनी रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तनाव में लोग 
इधर, लोगों के चेहरे पर तनाव देखा जा रहा है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा बिना नोटिस के इस तरह संपत्तियों पर नीले निशान लगाना गलत है, इससे लोग भयभीत हो रहे हैं। एक साल पहले भी ऐसे ही बिना किसी जानकारी के लोगों के घर और दुकानों के बाहर लाल निशान लगा दिए गए थे। वहीं, लोक निर्माण विभाग इसे रूटीन कार्रवाई बता रहा है, विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हम अपना काम कर रहे हैं आगे अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर निगम और प्रशासन कार्रवाई करेगा। 

चुनाव में मिली थी राहत
बताया जा रहा है कि अतिक्रमण हटना पहले से तय था लेकिन विधानसभा चुनाव के चलते इस काम को टाल दिया गया था। ताकि माहौल न बिगड़े। अब चुनाव में मतदान होते ही रोड निर्माण के लिए प्रशासन ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस बीजेपी भी रोड को लेकर राजनीति करते रहे हैं। लेकिन जनता को कोई परमानेंट सॉल्यूशन नहीं मिल पाया।

लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री अवनींद्र सिंह ने कहा कि करीब एक साल पहले सड़क के दायरे में आने वाले निर्माणों पर लाल निशान लगाए गए थे। अब लोक निर्माण विभाग ने कोलार सिक्स लेन निर्माण के लिए जरूरी जगह को लेकर नपती करके नीले रंग से निशान लगाए हैं। जल्द ही आगे की कार्रवाई नगर निगम और जिला प्रशासन करेगा।


डेडलाइन छह महीने आगे बढ़ी
जानकारी के मुताबिक, कोलार सिक्स लेन को पूरा करने के लिए तय डेडलाइन को छह महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है। इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 11 महीने की डेडलाइन घोषित की थी, लेकिन नगर निगम, बिजली कंपनी सहित अन्य विभागों की लेटलतीफी से सिक्सलेन निर्माण कार्य की डेडलाइन और आगे बढ़ाई गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed