फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Action taken against clinic operating without license, clinic sealed, allopathic medicines, injec

Bhopal News: बिना लाइसेंस संचालित क्लीनिक पर कार्रवाई, क्लीनिक सील, एलोपैथिक दवाएं, इंजेक्शन और ड्रिप मिलीं

Tue, 30 Sep 2025 08:02 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 30 Sep 2025 08:02 PM IST
सार

भोपाल के जहांगीराबाद क्षेत्र में संचालित एक बिना लाइसेंस क्लीनिक पर कार्रवाई की। अलशिफा क्लीनिक नामक यह स्वास्थ्य केंद्र बिना किसी वैध पंजीयन और लाइसेंस के संचालन करते पाया गया। सीएमएचओ टीम द्वारा क्लीनिक को तत्काल सील कर दिया गया। मामले की जानकारी पुलिस, ड्रग कंट्रोल विभाग और प्रशासन को भी दी गई है।

विज्ञापन
Bhopal News: Action taken against clinic operating without license, clinic sealed, allopathic medicines, injec
क्लीनिक को सील करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय की निरीक्षण टीम ने मंगलवार को जहांगीराबाद क्षेत्र में संचालित एक बिना लाइसेंस क्लीनिक पर कार्रवाई की। अलशिफा क्लीनिक नामक यह स्वास्थ्य केंद्र बिना किसी वैध पंजीयन और लाइसेंस के संचालन करते पाया गया। क्लीनिक की जांच के दौरान वहां डॉ. आर. डब्ल्यू. बक्शी (एमडी मेडिसिन) के नाम का बोर्ड लगा हुआ मिला, लेकिन निरीक्षण के समय डॉक्टर स्वयं अनुपस्थित थे। क्लीनिक में मौजूद अकरम खान नामक युवक ने बताया कि डॉक्टर नियमित रूप से क्लीनिक नहीं आते हैं।
विज्ञापन


एलोपैथिक दवाएं, इंजेक्शन और ड्रिप भी मिलीं
निरीक्षण दल को मौके से एलोपैथिक दवाएं, सिरिंज, ड्रिप सेट, इंजेक्शन वायल और अन्य चिकित्सा उपकरण बरामद हुए। जब पंजीयन और लाइसेंस की जानकारी मांगी गई तो क्लीनिक प्रबंधन कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस पर सीएमएचओ कार्यालय द्वारा क्लीनिक को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए। मामले की जानकारी पुलिस, ड्रग कंट्रोल विभाग और प्रशासन को भी दी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल में 4 महीने की भीतर 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी, अत्याधुनिक ई-बस डिपो के लिए टेंडर जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलेभर में चल रहा है निरीक्षण अभियान
सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि भोपाल जिले में निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की नियमित जांच की जा रही है। निरीक्षण के दौरान क्लीनिक में कार्यरत चिकित्सकों की डिग्री, पंजीयन, चिकित्सा पद्धति, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन, और गुमास्ता लाइसेंस जैसे दस्तावेजों की सघन जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्पष्ट किया है कि बिना लाइसेंस या नियमों का उल्लंघन कर संचालित होने वाले किसी भी क्लीनिक को बख्शा नहीं जाएगा। विभाग की टीमें सतत निगरानी में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें-भोज विश्वविद्यालय के कुलगुरु बने प्रो. मिलिंद दाण्डेकर, राज्यपाल ने जारी किया आदेश
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed