फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Accused arrested for crushing puppies with car in Bhopal

Bhopal News: भोपाल में कुत्ते के बच्चों को कार से कुचलने वाला आरोपी गिरफ्तार

Wed, 11 Jan 2023 12:17 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 11 Jan 2023 12:17 AM IST
सार

भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में कुत्ते के तीन बच्चों को कार चालक ने कुचल दिया था। इसमें दो की मौत और एक घायल हो गया था। पशु प्रेमियों ने आरोपी कार चालक के खिलाफ शिकायत दी थी। जिसके बाद अशोक गार्डन पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Bhopal News: Accused arrested for crushing puppies with car in Bhopal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी में कुत्ते के बच्चों को कार से कुचलने वाले आरोपी सलमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी से आरोपी की पहचान की। आरोपी का कहना है कि कुत्ते के बच्चे अचानक कार के सामने आने से दुर्घटना हुई। हालांकि शिकायतकर्ता ने जानबूझकर कुचलने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

 
भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में कुत्ते के तीन बच्चों को कार चालक ने कुचल दिया था। इसमें दो की मौत और एक घायल हो गया था। पशु प्रेमियों ने आरोपी कार चालक के खिलाफ शिकायत दी थी। जिसके बाद अशोक गार्डन पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और सीसीटीवी की जांच कर आरोपी कार चालक की पहचान की। पुलिस ने आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में आईपीसी की धारा 429 के तहत केस दर्ज किया गया।  
विज्ञापन

 
इस मामले में आरोपी सलमान का कहना है कि उसकी कार के सामने अचानक कुत्ते के बच्चे आ गए थे। जिससे वह उनको देख नहीं पाया था। वहीं, इस मामले में शिकायत करने वाली पेट लवर वीना ने बताया कि कार चालक वीडियो में साफ साफ जानबूझकर बच्चों को कुचलते दिख रहा है। वीना की ही शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया और गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस मामले में मृत कुत्ते के बच्चों को पास ही जमीन में दफन कर दिया था। शिकायतकर्ता वीना ने पुलिस की मदद से मृत कुत्ते के बच्चों को जमीन से निकलवाया और स्टेट वेटनरी अस्पताल में रखवाया। सोमवार को पीएम के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई की। बता दें भोपाल में पशु क्रूरता के मामले लगातार सामने आ रहे है। इससे पहले कुत्ते के बच्चों को जलाने और जहर देने के मामले सामने आ चुके हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed