फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: A stadium will be built in Rajendra Nagar of Narela assembly constituency of Bhopal, minister sai

Bhopal News: नरेला विधानसभा के राजेंद्र नगर में बनेगा स्टेडियम, मंत्री सारंग बोले - युवाओं के लिए बड़ी सौगात

Thu, 03 Apr 2025 11:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 03 Apr 2025 11:15 PM IST
सार

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने गुरुवार को नरेला विधानसभा के वार्ड 37, राजेंद्र नगर में 8 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में बनने वाले नवीन स्टेडियम का भूमिपूजन किया। मंत्री ने इस अवसर पर राज्य सरकार की खेलों के विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में एक आधुनिक खेल परिसर का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन
Bhopal News: A stadium will be built in Rajendra Nagar of Narela assembly constituency of Bhopal, minister sai
मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल की नरेला विधानसभा में  8 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने गुरुवार को नरेला विधानसभा के वार्ड 37, राजेंद्र नगर में नवीन स्टेडियम के निर्माण का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मंत्री सारंग ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हर विधानसभा क्षेत्र में एक आधुनिक खेल परिसर का निर्माण किया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: प्रदेश की 38 हजार बसाहटों में सड़क संपर्क ही नहीं, सीएम के निर्देश-तीन साल में सभी को रोड से जोड़ें
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी सौगात है। स्टेडियम का निर्माण लगभग 8 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में किया जाएगा, जिसमें से लगभग 4,000 वर्गमीटर में खेल मैदान विकसित किया जाएगा। स्टेडियम में विभिन्न खेलों के लिए सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे युवाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा, स्टेडियम में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, मल्टीपरपज़ हॉल, कार और बाइक पार्किंग, लैंडस्केप एरिया और बाउंड्री वॉल जैसी सुविधाएं होंगी। मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में क्लस्टर बनाकर नए खिलाड़ियों का निर्माण किया जाएगा। स्टेडियम का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा, जिसमें पहले चरण में फुटबॉल, वॉलीबॉल, और अन्य खेल मैदानों का विकास होगा, जबकि दूसरे चरण में बैडमिंटन कोर्ट, ओपन जिम और पार्किंग जैसी सुविधाएं जोड़ी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: एमपी में 15008 वक्फ की संपत्तियां, भोपाल में सबसे ज्यादा, 90% पर मुस्लिमों का ही अवैध कब्जा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed