फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Digvijay Singh said Umar Khalid is being treated unfairly, claiming he is innocent, and the BJP leade

MP News: दिग्विजय बोले- उमर खालिद के साथ हो रहा अन्याय, बताया बेकसूर, भाजपा नेता ने कहा- पाकिस्तान चले जाएं

Mon, 03 Nov 2025 08:09 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 03 Nov 2025 08:09 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद को बेकसूर बताया है और उनके तत्काल रिहाई की मांग की है। इस पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखा हमला करते हुए उन्हें पाकिस्तान चले जाने की सलाह दी।

विज्ञापन
MP News: Digvijay Singh said Umar Khalid is being treated unfairly, claiming he is innocent, and the BJP leade
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मध्य प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद को बेकसूर बताया है। दिग्विजय ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि खालिद के साथ न्याय नहीं हो रहा और उन्हें तत्काल रिहा किया जाना चाहिए। उन्होंने खालिद को PhD शोधकर्ता बताते हुए कहा कि वह किसी भी मापदंड में राष्ट्रद्रोही नहीं हैं। दिग्विजय सिंह के इस बयान पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दिग्विजय कभी-कभी पाकिस्तानियों और विदेशियों जैसे व्यवहार करते हैं और सलाह दी कि वह जितनी जल्दी हो पाकिस्तान चले जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन

पूर्व सीएम का पक्ष
दिग्विजय ने अपने पोस्ट में स्पष्ट किया कि उमर खालिद पर लंबे समय से न्यायिक प्रक्रिया में देरी हो रही है और उनकी नियमित जमानत नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि खालिद के खिलाफ लंबित मुकदमों के बावजूद उन्हें बेकसूर मानना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा विधायक का हमला
रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय का झुकाव आतंकवादियों के प्रति दिखाई देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिग्विजय आतंकवादियों और उनकी गतिविधियों के प्रति अगाध सहानुभूति रखते हैं। शर्मा ने दिग्विजय से यह भी कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके प्रभाव से बचाना चाहिए।




यह भी पढ़ें-धान-गेहूं की खरीदी को लेकर सियासत शुरू, PCC चीफ और नेता प्रतिपक्ष बोले- किसानों से सरकार कर रही धोखा

 दिल्ली दंगों के आरोप
फरवरी 2020 में दिल्ली के उत्तर-पूर्वी हिस्से में हुए दंगों में लगभग 50 लोगों की मौत हुई। खालिद पर UAPA और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हैं। आरोपपत्र में खालिद के साथ कई अन्य छात्रों और नागरिक कार्यकर्ताओं के नाम भी शामिल हैं।


यह भी पढ़ें-एमपी एसआई भर्ती पर बवाल, भोपाल में एनएसयूआई का विरोध, नोटों से भरा बैग लेकर किया सांकेतिक प्रदर्शन

उमर खालिद का प्रोफाइल
उमर खालिद का जन्म 11 अगस्त 1987 को हुआ। वह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से एमफिल और PhD कर चुके हैं। खालिद छात्र राजनीति में सक्रिय रहे और Democratic Students’ Union (DSU) से जुड़े। उन्होंने नागरिक अधिकारों, अल्पसंख्यक मुद्दों और शिक्षा-संकट पर कई आंदोलन किए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed