{"_id":"69089b9883315ad5990b42f3","slug":"mp-news-ruckus-over-mp-si-recruitment-nsui-protests-in-bhopal-carrying-bags-full-of-notes-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामा: एमपी एसआई भर्ती पर बवाल, भोपाल में एनएसयूआई का विरोध, नोटों से भरा बैग लेकर किया सांकेतिक प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामा: एमपी एसआई भर्ती पर बवाल, भोपाल में एनएसयूआई का विरोध, नोटों से भरा बैग लेकर किया सांकेतिक प्रदर्शन
Mon, 03 Nov 2025 05:45 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Mon, 03 Nov 2025 05:45 PM IST
सार
भोपाल में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एमपी ईएसबी एसआई भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार और ब्लैकलिस्टेड कंपनी को ठेका देने का अरोप लगाया। नोटों से भरा बैग लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। भर्ती नोटिफिकेशन जलाकर पारदर्शिता की मांग की और सरकार को दो दिन का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) द्वारा आयोजित एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर राजधानी भोपाल में सोमवार को कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई (NSUI) ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में नोटों से भरा बैग लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया और भर्ती प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भर्ती की नोटिफिकेशन की प्रतियां जलाईं।
परीक्षा आयोजन का ठेका ब्लैकलिस्टेड कंपनी को देने का आरोप
एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि परीक्षा आयोजन का ठेका जिस निजी कंपनी अपटेक लिमिटेड को दिया गया है, वह कई राज्यों में ब्लैकलिस्टेड रह चुकी है। संगठन ने मांग की कि इस विवादित कंपनी को तत्काल हटाया जाए और भर्ती प्रक्रिया किसी नई, पारदर्शी और विश्वसनीय एजेंसी से कराई जाए।
यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिन हल्की बारिश का अनुमान, इसके बाद बढ़ेगी ठंड
विज्ञापन
भ्रष्टाचार से भरी भर्ती, नौकरियां बिकने की साजिश
प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि “पैसे लेकर नौकरियां बेचने की तैयारी हो रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य सोनी ने कहा कि सरकार ब्लैकलिस्टेड कंपनी से एसआई भर्ती करवाकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। यदि सरकार ने तुरंत कार्रवाई नहीं की तो एनएसयूआई पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन छेड़ेगी। महासचिव रेहान अहमद ने आरोप लगाया कि लगभग 8 साल बाद आयोजित हो रही एसआई भर्ती परीक्षा में फिर से घोटाले की गंध आ रही है। एमपी ईएसबी और सरकार ने पहले भी कई भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में धांधलियां की हैं, और अब फिर वही इतिहास दोहराने की तैयारी है।
यह भी पढ़ें-MP के एकमात्र शासकीय होम्योपैथी कॉलेज में 7 करोड़ से बनेगा छात्रावास, सालाना 12 लाख रुपए की होगी बचत
भर्ती नोटिफिकेशन जलाकर जताया विरोध
प्रदर्शनकारियों ने भर्ती नोटिफिकेशन की प्रतियां जलाकर सरकार और ईएसबी पर पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब तक ब्लैकलिस्टेड कंपनी को हटाया नहीं जाता और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता नहीं लाई जाती, तब तक विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन के बाद एनएसयूआई पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने दो दिनों में इस पर स्पष्ट रुख नहीं अपनाया तो राजधानी में महाआंदोलन शुरू किया जाएगा।