फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: A deadly attack was carried out on a famous YouTuber by giving a betel nut worth Rs. 50 thousand,

Bhopal News: 50 हजार की सुपारी देकर फेमस यू-ट्यूबर पर करवाया गया था जानलेवा हमला, तीन गिरफ्तार

Fri, 10 May 2024 10:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 10 May 2024 10:30 PM IST
सार

आरोपियों ने हमले के लिए एक व्यक्ति को 50 हजार की सुपारी दी थी। एक आरोपी को यू-ट्यूबर द्वारा बदनाम किया जा रहा था, जिसके कारण हमले की योजना बनाई गई थी। सुपारी लेने और हमला करने वाले तीनों अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Bhopal News: A deadly attack was carried out on a famous YouTuber by giving a betel nut worth Rs. 50 thousand,
भोपाल में गिरफ्तार तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित रोशनपुरा के पास सरेराह यू-ट्यूबर पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने हमले के लिए एक व्यक्ति को 50 हजार की सुपारी दी थी। एक आरोपी को यू-ट्यूबर द्वारा बदनाम किया जा रहा था, जिसके कारण हमले की योजना बनाई गई थी। सुपारी लेने और हमला करने वाले तीनों अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक बरखेड़ी जहांगीराबाद निवासी भूपेंद्र जोगी फेमस यू-ट्यूबर हैं। उनकी न्यू मार्केट में रेडीमेड कपड़े की दुकान है। बीती सात मई की रात करीब साढ़े नौ बजे वह दुकान बंद कर स्कूटर से घर के लिए रवाना हुए थे। रोशनपुरा के आगे बापू की कुटिया के पास पहुंचे, तभी स्कूटर सवार दो बदमाशों ने उन पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। चाकू उनकी पीठ के पास और हाथ पर लगा था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर दस हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे से मिला सुराग
स्कूटर सवार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चैक किए। इस दौरान घटना से कुछ देर पहले न्यू मार्केट स्थित भोपाल को आपरेटिव बैंक के पास तीन-चार लड़के दिखाई दिए, जिनके इशारे पर भूपेंद्र पर हमला किया गया था। पुलिस ने संदेहियों की पहचान के बाद आरोपी दीपांश योगी, शैलेंद्र योगी और सुमित जोगी को हिरासत में लिया तो उन्होंने पचास हजार रुपये की सुुपारी देकर हमला करवाने की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन


बदनाम करने से नाराज होकर करवाया हमला
पुलिस पूछताछ में पता चला कि एक आरोपी के साथ करीब आठ साल पहले भूपेंद्र का विवाद हुआ था। पिछले कुछ दिनों से भूपेंद्र उक्त आरोपी के खिलाफ अफवाह फैलाकर उसे बदनाम कर रहा था। भूपेंद्र को सबक सिखाने के लिए तीनों आरोपियों ने एक युवक को पचास हजार रुपये की सुपारी दी। उस युवक अपने दो साथियों से भूपेंद्र पर हमला करवाया था। पुलिस फरार तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed