फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Neighboring youth raped newly married woman by entering her house at 3 am FIR lodged

Bhopal Crime: पड़ोसी युवक ने नव विवाहिता से रात तीन बजे घर में घुसकर किया दुष्कर्म, शादी का दबाव बनाने पर FIR

Mon, 14 Oct 2024 09:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 14 Oct 2024 09:21 PM IST
सार

भोपाल के ऐशबाग एरिया से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक ने रात तीन बजे घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया। फिलहाल, शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Bhopal Neighboring youth raped newly married woman by entering her house at 3 am FIR lodged
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के ऐशबाग इलाके में रहने वाली नव विवाहिता के साथ मोहल्ले में ही रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। वह रात तीन बजे महिला के घर पहुंचा तथा उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के बाद घर में घुसकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला अपने मायके में आकर रहने लगी। जब युवक फिर से शादी करने का दबाव बनाने लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को कर दी गई। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय महिला ऐशबाग इलाके के एक मोहल्ले में रहती है। गत आठ महीने पहले ही उसकी शादी हुई। इसी इलाके में सानिब नाम का युवक रहता है, जो महिला के पति का दोस्त है। उसका घर में आना-जाना था तो महिला की भी उससे दोस्ती हो गई। इसी दौरान उसने कुछ वीडियो बनाए व फोटो खींच लिए। गत आठ अक्तूबर की रात महिला का घर में अकेली थी, उसका पति अपने मां के घर गया हुआ था। 
विज्ञापन


इसी दौरान रात तीन बजे युवक महिला के घर पहुंच गया तथा कुछ वीडियो वायरल करने व पति के मोबाइल पर भेजने की धमकी देने लगा। महिला धमकी से डर गई तो युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। यह बात जब पति को पता चली तो घर में दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद महिला अपने मायके में आकर रहने लगी। युवक जब महिला पर फिर से शादी करने का दबाव बनाने लगा तो महिला ने मामले की शिकायत थाने में कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed